नेहरू नगर में छात्रा फांसी पर झूली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—नेहरू नगर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म कर ली है। छात्रा का नाम कुमारी प्रतिमा उदे बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने दसवीं में खराब रिजल्ट से परेशान होकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पूछताछ के बाद शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण दसवीं में खराब रिजल्ट होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुमारी प्रतिमा उदे कक्षा दस की छात्रा है। उसने प्रायवेट होकर दसवी की परीक्षा दी थी। तीसरी बार भी फेल हो गयी। परेशान होकर उसने आज दोपहर आत्महत्या कर ली है।

             पुलिस के अनुसार छात्रा मध्यप्रदेश की डिंडौरी जिले की रहने वाली है। वह नेहरू नगर में अपनी बड़ी मां हेमवती के साथ रहती थी। प्रतिमा की मां बहुत पहले गुजर चुकी है। रोज की तरह प्रतिमा आज भी अपनी बड़ी मां हेमवती,बहन और भाई हिपेश सिंह के साथ चाय नास्ता की। कुछ देर बार हेमवती और छात्रा की चचेरी बहन दोनो राजकिशोर नगर किसी काम के लिए चले गए। इस बीच घर में भाई हिपेश और खुद प्रतिमा रह गयी।

                                          भाई हिपेश अपने कमरे में चला गया। इस बीच प्रतिमा ने अपने कमरे में जाकर पंंखे पर फंदा डालकर लटक गयी। आवाज सुनने के बाद भाई हिपेश कमरे से आया। किसी तरह प्रतिमा को फांसी के फंदेे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। हिपेश ने पुलिस को बताया कि जब प्रतिमा को फांसी से उतारा…उस समय वह जिंदा थी। उसने पानी का मांग की। पानी पीते ही प्रतिमा ने दम तोड़ दिया।

                   पुलिस ने पंचनामा और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

close