चुनाव में सुनाई देगी गांव की आवाज–जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AMIT JOGI--BITE--EXCLUSIVEबिलासपुर: स्कूल शिक्षा  एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री के ग्राम आवाज़ अभियान को भूपेश और अमित की सेटिंग बताए जाने पर अमित जोगी ने केदार कश्यप को आडे हाथ लिया है। अमित जोगी ने बताया कि भाजपा  ग्राम आवाज़ अभियान को कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई बताकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      ग्राम आवाज अभियान के खिलाफ केदार कश्यप की टिप्पणी पर मरवाही विधायक ने कहा कि “ग्राम आवाज़” अभियान केदार कश्यप जैसे निष्र्किय मंत्रियों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ है। जोगी ने कहा कि सेटिंग की बात केदार के मुंंह से अच्छा नहीं लगता है। सारा देश जान गया है कि प्रश्न पत्र लिखने किसने सेटिंग की है। पर्चा लीककाण्ड के बाद छत्तीसगढ़ को शर्मसार होना पड़ा है।

                      जोगी ने कहा कि केदार जिस महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं, उनका बेड़ागर्क हो चुका है। पिछले 13 वर्षों में शिक्षा का स्तर बद से बदतर हो गया है। लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में है। युक्तयुक्तिकरण के नाम पर स्कूलें बंद करना, स्तरहीन शिक्षा प्रदान करना , हज़ारों खाली पद, भ्रष्टाचार, आपत्तिजनक पुस्तकें, त्रुटिपूर्ण इतिहास पढ़ाना, आउटसोर्सिंग जैसे कारनामों ने केदार के विभाग और उनके निष्क्रियता की पोल खोल दी है। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के ख़राब परिणामों के लिए शिक्षा विभाग जिम्मेदार है।

                     केदार कश्यप ने ग्राम आवाज़ के विषय में टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए जोगी ने कहा कि जिस प्रकार ईश्वर की लाठी में आवाज़ नहीं होती, उसी प्रकार “ग्राम आवाज़” अभियान की आवाज़ सरकार को अभी नहीं सुनाई दे रही है। 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणामों के समय आवाज सुनाई देने लगेगी।

close