एलईडी की रोशनी जगमग चौपाटी…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

chaupati_3  chaupati_1बिलासपुर— बिलासपुर महानगर का स्वरूप ले रहा है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने 87 लाख से नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण किया। चौपाटी से अरपा के सौंदर्य से वशीभूत होकर सीएम ने लोगों के सामने अरपा के दोनों तट पर रिवरव्यू बनाने का एलान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के सामने अरपा के दोनों तट पर चौदह किलोमीटर तक रिवर व्यू का निर्माण को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के सपनों को साकार किया जाएगा। जो भी खर्च होगा बिलासपुर के सौंदर्य और समृद्धि के लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी।

                                    मुख्यमंत्री के एलान के बाद बिलासपुर वासियों में काफी हर्ष है। कभी धूल और गंदगी का पर्याय पचरी घाट अब सिटी आफ बिलासपुर है। शहर  के सबसे सुंदर स्थानों में शुमार हो गया है। चौपाटी पहुंचकर लोग अरपा की खूबसूरती का आनंद उठा रहे हैं। बच्चे किलकारी भर रहे हैं। जवान और बुजुर्ग साफ सुधरे चौपाटी में खुले आसमान के नीचे अंगड़ाई लेते दिखाई देने लगे हैं। मालूम हो कि कभी यहां असामाजिक तत्वों का डेरा हुआ करता था। लोग शाम होते पचरी घाट से गुजरना मुनासिब नहीं समझते ते। दिन में स्कूल आने जाने वाली बच्चियों और महिलाओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यहां का नजारा देखते ही बनता है। एलईडी की रोशनी में रात्रि को अरपा की सुंदरता देखते ही बनती है।

                                निगम आयुक्त रानू साहू ने बंताया कि चौपाटी को वर्तमान स्वरूप में लाने के लिए शासन ने करीब 87 लाख रूपए से अधिक खर्च किये हैं। सजावट और रोशनी की व्यवस्था को मिलकर लगभग एक करोड़ का खर्च चौपाटी पर हुआ है। यहां अब दिन में ही नहीं रात को भी लोग अपने आपकों सुरक्षित करेंगे। रानू साहू के अनुसार चौपाटी बिलासपुर का हृदय स्थल बन गया है। सभी वर्गों के लोग यहां पहुंचकर अरपा की सुंदरता को आखों में भर रहे हैं।

                                   निगम आयुक्त के अनुसार चौपाटी पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। शहर के कोने कोने से लोग परिवार के साथ तनाव से निजात पाने और पिकनिक मनाने पहुंंच रहे हैं। आने वाले समय में जैसा कि नगरीय निकाय मंत्री ने एलान किया है कि अरपा तट के दोनो तरफ चौपाटी की तर्ज पर चौदह किलोमीटर रिवरव्यू बनाया जाएगा। वर्तमान चौपाटी भी उसका हिस्सा होगा। उस समय अरपा की सुंदरता निहारने शहर के बाहर से भी लोग पहुंचेगे। ऐसे में लोगों के लिए चौपाटी सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पाट साबित होने वाला है। निगम का पूरा प्रयास रहेगा कि चौपाटी पर असामाजिक तत्वों की भीड़ ना हो। इसके लिए पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने पहले ही कर लिया है।

       chaupati_2                          लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने चौपाटी से बिलासपुर के विहंगम नजारे को जमकर सराहा है। साथ ही अतिथियों ने भी चौपाटी की मुक्त कंठ से सराहना की है। निकाय मंत्री के प्रयास से अरपा के सौंदर्य को नई दिशा मिली है। आगे भी ऐसा ही होगा। आस पास के ही नहीं बल्कि शहर के अन्य क्षेत्रों के निवासियों में भी चौपाटी को लेकर उत्सुकता है। बूढ़े से लेकर जवान तक तनाव से निजात पाने चौपाटी पहुंच रहे हैं।

                      रानू साहू ने बताया कि बिलासपुर के समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत को चौपाटी चार चांद लगाएगा। निगम और सरकार का हमेशा मानना है कि बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि बढ़ावा दिया जाए। शहर के समग्र विकास को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिसमें अरपा नदी पर नवनिर्मित चौपाटी..विकास की दिशा में चला गया महत्वपूर्ण कदम है।

close