सीयू मे एडमिशन के लिए आए 1200 आवेदन

Shri Mi
4 Min Read

GGU

♦ प्रवेश परीक्षा 27 और 28 मई को

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

♦ कैरियर ओरिएंटेड़ कोर्स मे एडमिशन के लिए बढ़ी संख्या

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में 27 और 28 मई 2016 को होने वाले विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर के छात्र-छात्राओँ ने फॉर्म भरने में बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई है।अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय में मौजूद विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 2500 सीटों के लिए प्राप्त आवदन पत्रों की संख्या 12000 के पार पहुंच गई है यानी उपलब्ध सीटों से औसतन पांच गुना ज्यादा फॉर्म विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु आये हैं।

                         खासबात यह है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों की संख्या 10 हजार के आंकड़े के पार है जबकि ऑफलाइन फॉर्म भरने में करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने रूचि दिखाई। इससे पता चलता है कि विश्वविद्यालय में तकनीकी को कितनी महत्ता दी जा रही है। रोजगारन्मुखी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने इस बार भी रोजगारनमुखी विषयों को प्राथमिकता दी है।

                          स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों जिनमें कंप्यूटर साइंस की 60 सीटों के लिए 730, कॉमर्स की 120 सीटों के लिए 1460, गणित की 60 सीटों के लिए 1409, बीएड की 50 सीटों के लिए 980, भौतिकी की 60 सीटों के लिए 510, रसायन की 60 सीटों के लिए 520, फॉर्मेसी की 60 सीटों के लिए 566, जूलॉजी की 60 सीटों के लिए 487, फॉरेस्ट्री की 60 सीटों के लिए 397, बायो टेक्नालॉजी की 60 सीटों के लिए 377, बॉटनी की 60 सीटों के लिए 242, फॉरेंसिक साइंस की 30 सीटों के लिए 264, बीए एलएलबी की 60 सीटों के लिए 208, बीकॉम की 60 सीटों के लिए 219 और फिजिकल एजुकेशन की 50 सीटों के लिए 140 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

                        इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स की 60 सीटों के लिए 98, पत्रकारिता की 60 सीटों के लिए 73, ग्रामीण प्रौद्योगिकी की 60 सीटों के लिए 95 प्राप्त हुए हैं। अर्थशास्त्र में 51, अंग्रेजी में 51, हिंदी में 43, इतिहास में 48, राजनीति विज्ञान में 60, बीलिब आईएससी में 26, बीएड स्पेशल एजुकेशन (श्रव्य बाधित) 30 सीटों के लिए 66, बीएड स्पेशल एजुकेशन (लर्निंग डेसएबिलिटी) में 30 सीटों के लिए 46 तथा समाज कार्य में 10 आवेदन प्राप्त हुए।

                          पीजी के विषयों में भी छात्रों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया जिसमें एमएड की 50 सीटों के लिए 90, शारीरिक शिक्षा की 40 सीटों के लिए 122, एमएस डब्ल्यू की 30 सीटों के लिए 45, भौतिकी की 15 सीटों के लिए 379, गणित की 15 सीटों के लिए 362, बॉटनी की 30 सीटों के लिए 288, रसायन शास्त्र की 30 सीटों के लिए 168, बायो-टेकनालॉजी की 30 सीटों के लिए 103, कंप्यूटर साइंस की 15 सीटों के लिए 96, एमसीए की 60 सीटों के लिए 310, फॉरेस्ट्री की 30 सीटों के लिए 61 जबकि हिंदी, ग्रामीण प्रौद्योगिकी, एंथ्रोप्लॉजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर स्तर (पीजी) में उपलब्ध सीटों से कम संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

                           डिप्लोमा इन फॉर्मेसी में 60 सीटों के लिए 175, अंग्रेजी में 40 सीटों के लिए 48, पत्रकारिता में 20 सीटों के लिए 25, लाइब्रेरी एंड इंफर्मेशन साइंस में 50 सीटों के लिए 50, फॉरेंसिक साइंस में 20 सीटों के लिए 28 आवेदन पत्र आये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close