निकाय मंत्री होंगे पत्रकारों से रूबरू

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

oct_amarबिलासपुर— नगरीय प्रशासन मंत्री  11 मई को पत्रकारों से संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार मंत्री अमर अग्रवाल लोकसुराज अभियान की सफलता पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस में होगा। इस दौरान मंत्री अमर अग्रवाल आम जनता से रूबरू होंगे। इसके बाद चार से साढ़े चार बजे के बीच पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        पत्रवार्ता के बाद निकाय मंत्री शाम पांच से सात बजे के बीच कलेक्टरोरेट स्थित मंथन सभागार में समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अभियंता, राजस्व, स्वास्थ्य और निकाय के आलाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस दौरान पीएचई, सी.एस.पी.डी.सी.एल. के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।

close