महापौर ने विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
mahapourबिलासपुर— महापौर किशोर राय ने आज विभिन्न कार्ययोजनाओं का भूमि पूजन किया। इस मौके पर महापौर ने अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। किशोर राय ने ठेकेदारों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                     महापौर किशोर राय ने आज नगर में विभिन्न कार्ययोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया।  वार्ड तीन  नेहरू नगर में एमआईजी सी क्वार्टर के पास सार्वजनिक स्थान पर शेड और बाउन्ड्रीवाल निर्माण किये जाने का निर्देश दिया। भूमि पूजन  कार्यक्रम के बाद महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य पार्षद निधि से से तीन लाख पचास हजार रूपए मे किया जाएगा।
                महापौर ने निगम अधिकारियों और ठेकेदार को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। भूमि पूजन कार्यक्रम के समय मेयर इन काउंसिल सदस्य राजकुमार पमनानी, पार्षद अंजना वर्मा, सुकांत वर्मा, अजीत सिंह भोगल, श्रृजल महिला मंडल के अध्यक्ष शोभा वर्मा, सचिव प्रभाव वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी तथा आनंद दुबे समेत वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
                                महापौर किशोर राय ने वार्ड एक स्थित सत्ताईस खोली में पच्चीस लाख की लागत से नाली का निर्माण का एलान किया। उन्होने आज मौके पर विधिवत् पूजा अर्चना कर जल्द ही दो सौ मीटर लंबी नाली को पूर्ण किये जाने का आश्वसन दिया।  किशोर राय ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि  नाली निर्माण के दौरान पीने की पाईप लाईन से छेड़ाछाड़ नहीं किया जाए।


                     किशोर ने कहा कि अतिक्रमण को बिना किसी भेदभाव से हटाया जाए। अतिक्रमण हटने से निर्माण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक


महापौर ने आज निगम राजस्व विभाग की आवश्यक बैठक ली। वार्डवार राजस्व वसूली को लेकर राजस्व अधिकारी, निरीक्षको से जानकारी लेते हुए डिमांड पंजी अद्यतन करने को कहा। महापौर ने नये भवनो का संपत्तिकर निर्धारण करने बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।  महापौर ने बैठक के दौरान बताया कि बड़े भवनो समेत- माॅल, शापिंग काम्प्लेक्स, पेट्रोल पम्प, नर्सिंग होम, हाॅस्टल में संपत्तिकर का सही निर्धारण किया जा रहा है या नहीं इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य उदय मजूमदार, उपायुक्त मिथलेष अवस्थी, राजस्व अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
close