महापौर ने किया पम्प हाऊस का निरीक्षण…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
tankerबिलासपुर—-महापौर किशोर राय ने आज पूजा पाठ के बाद चार नए टैंकर को निगम की जनता को समर्पित किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि जनता को पानी के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। शासन ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समुचित जल वितरण के लिए चार टैंकर खरीदा है। जल विभाग के प्रभारी भागीरथ ने बताया कि पानी टैंकर की क्षमता 2000 लीटर है। प्रत्येक पानी टैंकर की लागत 62000 रूपए हैं।
                 इस मौके पर  महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। किशोर राय ने बताया कि वर्तमान में निगम के पास 27 पानी टैंकर है।  6 पानी टैंकरों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिदिन जल वितरण की जिम्मेदारी दी गयी है। टैंकर से जल वितरण शुभारंभ कार्यक्रम में मेयर काउंसिल के सदस्य रमेश जायसवाल, बंशी साहू, पार्षद संतोष साहू और निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
                             महापौर ने पम्प हाऊस स्टोर का भी निरीक्षण किया। स्टाक पंजी रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक सामाग्रियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। जल विभाग के नियमित, टास्क एवं ठेके पर कार्यरत् कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों का नियमानुसार वेतन कटौती करने का आदेश दिया। किशोर राय ने इस मौके पर पम्प हाउस मे कार्यरत कर्मचारियों की सूची दिये जाने की बात अधिकारियों से कही।
पन्द्रह को मनाया जाएगा राहगीर डे
                         नगर निगम बिलासपुर रविवार को राहगीर डे मनाने का एलान किया है। राहगीर डे प्रदेश में पहली बार बिलासुपर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अग्रसेन चौक से सी.एम.डी. चौक तक रैली निकाली जाएगी। सुबह 6 से 9 बजे तक मार्ग पर टू-व्हीलर और फोर व्हीलर पार्किंग निषेध रहेगा। राहगिरी-डे रैली के समय केवल पैदल और साईकिल सवारों को ही सड़क पर आने की अनुमति रहेगी।
                 राहगीर डे मनाने को लेकर आज निगम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनो, लाफ्टर क्लब, जूडो क्लब, ऑर्ट ऑफ लिविंग, युथ क्लब, बॉस्केट बॉल क्लब, आईएमए क्लब पदाधिकारियों के साथ निगम आयुक्त के की बैठक हुई।  निगम आयुक्त रानू साहू ने राहगिरी-डे बिलासपुर का प्रेजेन्टेशन पेश किया। राहगिरी-डे में होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निगम कमिश्नर ने  कहा है कि कार्यक्रम में  अधिक-अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
                    बैठक में उपस्थित महापौर ने सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न क्लबों के सदस्यों से राहगीर डे को बेहतर बनाने के लिए उपस्तित लोगों से सुझाव मांगा। बैठक में महापौर, निगम आयुक्त समेत लिब्रा क्लब, एनआरडी, लॉफ्टर क्लब, यूथ संस्कार, योगा क्लब, बॉस्केट बॉल क्लब, बैडमेंटन क्लब, हैंड्स एनजीओ सहित सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी,सदस्य कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती और अन्य अभियंतागण उपस्थित थे।
close