सुराज अभियान का करेंगे विरोध..राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160516-WA0191बिलासपुर– ग्राम चलो चौपाल लगाओ अभियान की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मस्तूरी में अप्रत्याशित सफलता के बाद जिला कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गांव चलो चौपाल अभियान को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने एलान किया है कि जहां जहां सुराज अभियान का शिविर लगेगा। वहां पर जिला कांग्रेस की टीम ग्राम चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों के सामने सुराज अभियान की पोल खोलेगी।

                      जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर खोखले उपलब्धियों का गुणगान कर रही है। जनता से चुनाव के समय किये गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के किसान मजदूर और आम नागरिक प्रशासनिक तानाशाही से परेशान है। किसान मजदूरों की घोर उपेक्षा की जा रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सूखा राहत का काम रामभरोसे चल रहा है। मजदूर और आम आदमी पेट के लिए पलायन कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा सरकार सुराज अभियान का सहारा लेकर अपनी झूढी बड़ाई घूम घूम कर रही है।

                राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर 19 मई को प्रदेश के सभी जिलों,शहर,नगर और ब्लाक स्तर पर रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेंट किया जाएगा। राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 18 मई को कोटा विधानसभा के गांव अमने में ग्राम चौपाल का आयोजन दो बजे किया जाएगा। इस दौरान सुराज अभियान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन भी करेंगे।

close