महापौर ने दिए आवेदनो के तत्काल निराकरण के निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

06बिलासपुर।जनता से संवाद स्थापित करने शासकीय नीतियों एवं योजनाओं का लाभ हितग्राही तक पहुचाने हेतु लोक सुराज अभियान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 27.04.2016 से 24.05.2016 तक आयोजित किया जा रहा है।मंगलवार को लोक सुराज शिविर वार्ड क्र. 41 एवं 42 हेतु शंकर नगर शास.उ.मा. शाला पानी टंकी के पास हेमू नगर में आयोजित किया गया। शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों सहित अन्य शासकीय विभागों द्वारा नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। जिसमें जनकार्य में 03 आवेदन, जल विभाग 07, स्वच्छता में 02, एनयूएलएम में 03 आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये। योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत 235 नागरिकों द्वारा प्रधानमं़त्री आवास आबंटन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किय गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार एवं पात्रतानुसार तथा परिक्षण उपरांत आवास आबंटन की कार्यवाही किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। भागीरथी नल-जल योजनांतर्गत जल विभाग में 07 नागरिकों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर नियमानुसार एवं पात्रतानुसार कनेक्शन दिये जाने के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई। महापौर किशोर राय एवं निगम अध्यक्ष अशोक विधानी द्वारा संयुक्त रूप से शिविर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त होने वाले आवेदनों/शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

                            महापौर किशोर राय ने जल से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया जिससे की ग्रीष्म ऋतु में आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निगम अध्यक्ष अशोक विधानी ने आवास आबंटन से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का परीक्षण कर तथा पात्रतानुसार आवास आबंटन की कार्यवाही करने के निर्देश योजना प्रकोष्ठ के अधिकारियों को दिये। लोक स्वराज शिविर में निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बिलासपुर द्वारा लोक स्वराज शिविर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close