विचारपुर मे सीएम ने लगाई चौपाल

Shri Mi
2 Min Read

cm_inI-vicharpurलोरमी। प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार सवेरे राजधानी रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर मुंगेली जिले के ग्राम विचारपुर (विकासखंड लोरमी) अचानक पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर वहां एक खेत में उतरा। जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों के साथ अमराई की छांव में चौपाल लगाई। डॉ. सिंह ने जनता के साथ विचार विमर्श कर गौरवपथ निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और मुक्तिधाम निर्माण के लिए पांच लाख रूपए तत्काल मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का भी ऐलान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      मुख्यमंत्री ने विचारपुर सहित आस-पास के कुछ गांवों में बिजली बिलों से संबंधित शिकायत मिलने पर अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर शिविर लगाने और समस्याओं का समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री तोखन साहू, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड और मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रजत कुमार भी मौजूद थे। मुख्य सचिव श्री ढांड ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close