आसाम के विकास पर कांग्रेसियों की चिंता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने जानदेश का स्वागत किया है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव और संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा कि जनता का आदेश सिर आंखो पर। केरल और असम में जनता ने परिवर्तन किया है। असम में लंबे समय से कांग्रेस की सरकार थी। केरल में प्रति पांच वर्ष में जनता सरकार को बदल देती है। तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर है। पार्टी को सदन में दूसरे नंबर पर जनाधार मिला है। जिसका हम स्वागत करते हैं। पाण्डीचेरी में कांग्रेस की सरकार बनी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि वर्तमान चुनाव में नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। जहाॅ तक असम में जीत का सवाल है वहां भाजपा ने आसामी और गैर आसामी का मुद्दा उठाकर जनता के दिलों में नफरत का बीज बो दिया है। भाजपा पैसे और षडयंत्र के बल पर अन्य पार्टियों में तोड़ -फोड़ कर क्षेत्रीय दलों के बल सफलता हासिल की है । असम में भाजपा की जीत… असम के विकास के लिए दुर्भाग्य सिद्ध होगा। जम्मू काश्मिर की तरह यहां भी विवाद की स्थिति बनी रहेगी। असम का विकास रूकना तय है।

 

close