महापौर और आयु्क्त ने किया रेन हार्वेस्टिंग मॉडल का निरीक्षण

BHASKAR MISHRA

ninteennnbspबिलासपुर—वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण हेतु मॉडल का प्रदर्शन शासकीय माध्यमिक शाला शंकर नगर में किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षु अभियंताओं को पशिक्षण भी दिया गा। कार्यक्रम में महापौर,सभापति और निगम आयुक्त ने रेन वॉट हार्वेस्टिंग का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील नागरिकों से की है।

                    रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम जल संरक्षण जनहित में कार्य किया जावेंगा।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शंकर नगर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल का प्रदर्शन ईको क्लब  के पानू हालदार की टीम ने किया ।  रेन हार्वेस्टिंग के बारे प्रशिक्षु इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया गया। महापौर  किशोर राय, निगम अध्यक्ष अशोक विधानी निगम आयुक्त रानू साहू ने संयुक्त रूप से मॉडल का अवलोकन किया।

               महापौर  राय ने कहा कि बिलासपुर का जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। मानव जीवन के लिये अत्यंत खतरे का संकेत है। जल संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का उपयोग करें। निगम अध्यक्ष अशोक विधानी ने भी जल की कमी और संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जल संरक्षण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की भूमिका की जानकारी दी।

                        निगम आयुक्त रानू साहू ने कहा कि निगम का प्रथम प्रयास है कि सभी घरों में रेन हार्वेस्टिंग हो। आज निगम के अभियंताओं को अपने.अपने कार्यस्थल पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाये जाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है। नगर में दस हजार रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से बनाने को कहा गया है। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सभी सामुदायिक भवनों  उद्यानों शालाओं पंप हाउस और सार्वजनिक नल के स्थान पर लगाये जाएंगे। घटते जल स्तर के संरक्षण के लिए नागरिकों को भी अपने घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाना जरूरी है।

                         चेंबर ऑफ कामर्स के आदित्य अग्रवाल ने शहर में घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि चेंबर ऑफ कामर्स के कार्यालय और  विभिन्न सोसायटी भवनों में इसकी शुरूआत करने की जाएगी। व्यापारियों और अन्य संस्थाओं से भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाये जाने की अपील करेंगे।

महापौर और आयु्क्त ने किया भोजन वितरणninteennnbsp1
बिलासपुर—महापौर,सभापति और आयुक्त ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरनगर में बच्चों को मध्यान्ह भोजन का वितरण किया।  किशोर राय,  अशोक विधानी और निगम आयुक्त रानू साहू ने संयुक्त रूप से भोजन की गुणवत्ता और मीनू का निरीक्षण किया। बच्चो से संवाद कर मध्यान्ह में आने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत को खुलकर रखने को कहा।

दिव्यांग की सीधी भर्ती सूची प्रकाशित

बिलासपुर— नगर निगम ने दिव्यांगों के सीधी भर्ती के तहत् सहायक पंप ऑपरेटर, हेल्पर,क्लीनर,भृत्य पदों के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लिया है। चयनित प्रतीक्षारत अभ्यिर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची निगम के विकास भवन के सूचना पटल और निगम के वेब साईड पर देखी जा सकती है।

close