शौर्य ने किया शहर का नाम रौशन

Shri Mi
1 Min Read

IMG-20160522-WA0019बिलासपुर। महज 10 साल की उम्र में शहर का नाम रोशन करने वॉर शौर्य प्रताप सिंह कराटे में लगातार ऊंचाइयों को छूते जा रहे है।हाल ही में 19,20,21 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2016 में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल ,बांग्लादेश,श्रीलंका,पकिस्तान और भूटान सहित छः देशों ने हिस्सा लिया। जिसमे तक़रीबन पांच हज़ार बच्चों ने भाग लिया।बिलासपुर के शौर्य प्रताप सिंह बिलासपुर के डीएवी स्कूल वसन्त विहार के कक्षा चौथी के छात्र है जिन्होंने भारत का प्रतिनिधत्व कार्य हुए शहर का नाम रोशन किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                IMG-20160522-WA0024शौर्य प्रताप सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल ने ख़ुशी जाहिर की है। 2014 में काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में शौर्य ने रजत पदक और भारत के राइजिंग स्टार की ट्राफी मिली थी। कराटे में मिली इस सफलता पर शहर के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए शौर्य के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।सेनसाई चंदन समग्यदार के मार्गदर्शन में शौर्य प्रताप सिंह ने यह कामयाबी हासिल की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close