कांग्रेस ने किया त्राहिमाम डे मनाने का एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151205_132410बिलासपुर— कांग्रेस ने त्राहिमाम डे मनाने का निर्णय लिया है। शहर कांग्रस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल ने 29 मई रविवार को सुबह 6 बजे विद्या नगर, विनोबा नगर, गायत्री मंत्री चौक से व्यापार विहार की सड़क पर सभी नागरिकों से पहुंचने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल राहगिरी डे के समान्तर त्राहिमाम् डे मनाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस के सभी नेताओं ने एक बैठक मेंं निर्णय लिया है। शहर की जनता सीवरेज और नगर निगम की कार्यवाही से त्राहिमाम्-त्राहिमाम् कर रही है। निगम सरकार के अधिकारी और जनप्रतिनिधी से प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे सी.एम.डी. चौक से अग्रसेन चौक के बीच राहगीरी डे मना रहें है।

                       कांग्रेस नेता अभय के अनुसार निगम प्रशासन ने राहगीरी डे के लिए अच्छी और व्यवस्थित सड़क का चयन किया है। कांग्रेस अब उन सड़कों पर राहगीरी त्राहिमाम्  डे मनायेगी जिसे सीवरेज कम्पनी ने कबाड़ बनाकर रख दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि त्राहिमाम् डे की शुरूआत विद्या नगर की सड़क होगी। जहां कुछ दिन पहले नागरिकों ने बदहाल सड़क के खिलाफ चक्काजाम आन्दोलन किया था।

                       संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव, पंकज सिंह शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पार्षद प्रत्याशी संजय साहू, संजय चैहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, एस.पी. चतुर्वेदी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, शेखर मुदलियार, फिरोज कुरैशी, जफर अली, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, एस.डी. कार्टर अखिलेश बाजपेयी, समेत सभी कांग्रेस पार्षद, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.वाई और  सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहेगें।

close