लखपति बंजारे के घर एसीबी का छापा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160603-WA0022                        ♦बंजारे के पास तीन मकान,इनोवा और चौदह लाख स्टेट बैंक में जमा,

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—रायपुर एन्टी करप्शन टीम ने प्रदेश के 8 स्थानो पर छापा मारा। बिलासपुर के पीएचई और खनिज विभाग के उप-संचालक  के ठिकानों पर घर रायपुर की तेरह सदस्यीय टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। टीम के सभी सदस्य रायपुर जगदलपुर भिलाई से हैं। खबर लिखे जाने तक छापामार कार्रवाई चल रही थी। खनिज अधिकारी के.के.बंजारे के बिलासपुर और पैतृक शहर आरंग में छापामार कार्रवाई की गयी है।

                  बिलासपुर के पीएचई इंजीनियर एसपी महेश्वरी के कश्यप कालोनी स्थित मकान और खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के सिध्द शिखर अपार्टमेंट के कमरा नम्बर 301 बी पर एन्टी करप्शन की टीम ने तड़के 6 बजे दबिश दी है। कार्रवाई बंद कमरे में दिन भर चली। अधिकारी दिनभर दस्तावेज खंगालते रहे।

               जानकारी के अनुसार सुरेश प्रसाद महेश्वरी के मकान से टीम को 5 लाख 40 हजार नगद, एक करोड़ बीस लाख रूपए वाले 15जमीनो के कागजात मिले हैं। महेश्वरी के ठिकाने से शेयर और जीवनबीमा पोलिसी , तीन बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। महेश्वररी के पत्नी के  नाम पर फर्म का भी पता चला है। बैंक अकाउंंट में 57 लाख 10 हजार 457 रूपये जमा की बात सामने आयी है।

एसीबी टीम को महेश्वरी के घर से 40 लाख रुपये से अधिक के सोने के गहने,10 किलो चांदी, अंबिकापुर आवास से 3 बैंक खाते 6 बीमा पॉलसी होंडा सिटी और इनोवा कार कीमत मिली है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख बतायी जा रही है।

एसीबी की 6 सदस्यीय टीम ने एक साथ बिलासपुर खनिज उप संचालक कुंदन कुमार बंजारे के आरंग और बिलासपुर ठिकानों पर छापा मारा। बंजारे के निवास से जीवन बीमा की सात पालिसी के अलावा स्टेट बैंक में 14 लाख से अधिक रकम जमा होना पाया है। बंजारे के पास आरंग के भोथली गांव बीस एकड़ की जमीन की जानकारी मिली है। बंजारे का आरंग में ही एक मकान है। जांजगीर जिले के अकलतरा बहुत बड़ी जमीन होना पाया गया है। एसीबी को  छापामार कार्रवाई के दौरान रायपुर धरमपुरा में मकान के भी प्रमाण मिले हैं। बंजारे के पास एक इनोवा कार भी है।

खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के कुछ पड़ोसियो ने बताया कि मकान को आठ दिन पहले खाली किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि बंजारे को एसीबी छापे की जानकारी पहले से ही लग गयी थी। खबर लिखे जाने तक एसीबी की कार्रवाई चल रही थी।

 

close