त्राहिमाम् डे पर कबड्डी,गीत-संगीत का योग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

DSC_4229 बिलासपुर— कांग्रसियों ने आज वृहस्पति बाजार चौक से देवकीनंदन चौक के बीच जर्जर सड़क पर राहगीर त्राहिमाम् ’’डे’’ मनाया। स्थानीय लोगों ने भी जमकर साथ निभाया। मिलकर सभी ने पहले योग फिर कबड्डी खेलकर निगम प्रशासन व्यवस्था का मजाक उड़ाया। सब्जी विक्रेताओं ने भी संगीत और डांस में शामिल होकर कांग्रेसियों के त्राहिमाम् डे का स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राहगिरी डे बराबर आज कांग्रेसियों ने बृहस्पित बाजार चौक से देवकीनंदन चौक के बीच स्थानीय लोगों के साथ त्राहिमाम् डे मनाया। मालूम हो कि बृहस्पतिबाजार सड़क की गिनती शहर के सबसे जर्जर सड़कों में होती है। दो बार खुदाई के बाद सिवरेज कम्पनी ने शहर का नामो निशान मिटा दिया है। निगम प्रशासन का ध्यान खींचने कांग्रेसियों ने इस बार बृहस्पति बाजार सड़क को त्राहिमाम् डे मनाने के लिए चुना था। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी निगम प्रशासन ने सड़क निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया है।

                          कांग्रेस ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सीएमडी काॅलेज और अग्रसेन चौके के बीच राहगीर डे के मुकाबले  राहगीर त्राहिमाम् डे मनाया। प्रशासन को आइना दिखाते हुए बृहस्पति बाजार चौक पर कांग्रेसियों के साथ तिलक नगर के नागरिको ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

                      संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि सुबह 6 बजे बृहस्पति बाजार चौक पर शिवाजी प्रतिमा के सामने सभी कांग्रेस उपस्थिति हुए। बजरंग बली के मंदिर पहुंचकर प्रार्थना के बाद योग अभ्यास किया गया। स्थानीय लोगों के साथ पीटी भी किया गया। हसने हंसाने के कार्यक्रम के बाद कबड्डी सड़क पर ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

                        कबड्डी प्रतियोगिता मे गड्ढा टीम को कमीशन टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा। अभय ने बताया कि बैलगाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया लेकिन बैलों ने खराब सड़क पर दौड़ने से इंकार कर दिया। संगीत का दौर भी चला…महंगाई डायन और लूंगी डांस पर लोगों ने जमकर ठुमका लगाया। स्थानीय नागरिक और सब्जी विक्रेताओं ने भी डांस में भागीदारी कर सहयोग दिया।DSC_4189

                 त्राहिमाम्- त्राहिमाम् के नारेबाजी के बाद बृहस्पति बाजार चौक में कांंग्रेसियों ने सभा को पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरूद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली, शिवा मिश्रा, चिंतामल ओत्तलवाल, रामशरण यादव, महेश दुबे, पंकज सिंह ने संबोधित किया।

                  कार्यक्रम में सुभाष ठाकुर, ऋषि पाण्डेय, अभिषेक सिंह, धर्मेश शर्मा, आलोक सिंह, गोपाल गायकवाड़, शैलेन्द्र गोवर्धन, वैभव गायकवाड़, अमित श्रीवास्तव,मंजूर खान, करण बात्रे, अबरार बेग, हेमंत दिघ्रस्कर , अनिल गुलहरे, तारन, महामंत्री राकेश सिंह, मनोज शर्मा, भास्कर यादव, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश बाजपेयी, विनोद शर्मा, मोहन बोले, उमेश मौर्य, शेखर राव, अजय यादव, विशेष रूप से उपस्थित थे।

                    कांग्रेस ने नगर निगम के राहगीरी डे आयोजन को बिलासपुर की जनता का अपमान और चिढ़ाने वाले बताया। सभी वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम अधिकारी राहगीरी डे मनाने के बजाय बृहस्पति बाजार चैक पर फैले कचरे का सफाई करा दे तो राहगीरों का भला हो जायेगा। त्राहिमाम् डे के आयोजन के बाद कांग्रेस जन अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुंगेली नाका चौक पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का अयोजन वार्ड नं.1 के कांग्र्रेस पार्षद चंद्र प्रदीप बाजपेयी के आह्वान पर किया गया था।

close