दोहन के साथ प्रकृति संतुलन पर नजर…सीएमडी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Photo - Environment Dayबिलासपुर—विश्व पर्यावरण दिवस  पर एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि निदेशक वित्त ए.पी पण्डा, विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी संचालन, कुलदीप प्रसाद, महाप्रबंधक विश्व बैंक/पर्यावरण यू.टी. कंझरकर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी के उपस्थिति में पर्यावरम ध्वज फहराने के बाद कोल इण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में लागू अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें पुरजोर प्रयास करना है।

                          विशिष्ट अतिथि निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा ने कहा कि कोयला खनन प्रकृति और पर्यावरण के विपरीत जाकर करना होता है़। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि प्रकृति को सन्तुलित रखते हुए खनिज संसाधनों का दोहन करें। पेड-पौधों के एवज में पौधों का रोपण करें। सबको इस बात का संकल्प लेना होगा।

                              इस मौके पर  कोलइण्डिया चेयरमैन सुतीर्थ भट्टाचार्य के संदेश का वाचन विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद ने किया। पर्यावरण प्रतिज्ञा का पठन महाप्रबंधक विश्व बैंक/पर्यावरण यू.टी. कंझरकर ने किया । सभी लोगों ने पर्यावरण प्रतिज्ञा को दोहराया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को धन्यवाद महाप्रबंधक विश्व बैंक/पर्यावरणयू.टी. कंझरकर ने दिया।

                        कार्यक्रम के बाद नेहरू शताब्दी नगर काॅलोनी में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों ने पौधरोपण किया।

close