मेधावी अखिलेश्वर को पढ़़ाई के लिए सवा लाख का चेक

Chief Editor
2 Min Read

amar chekkk

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर । बढ़ई काम करने वाले गरीब मजदूर कैलाश कश्केयप के बेटे अखिलेश्वर को प्रदेश के वाणिज्यिक कर, नगरीय प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को अपने राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में 1 लाख 24 हजार 200 रूपये का चेक दिया। ज्ञात हो कि, 27 खोली बिलासपुर निवासी  अखिलेश्वर कश्यप  गरीब बढ़ई  का प्रतिभावन पुत्र है,।अखिलेश्वर  साल 2011 में 10वीं बोर्ड में पूरे छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुका है तथा वर्ष 2013 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत् अंक अर्जित कर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 1 मई 2013 को 1 लाख रूपये का अनुदान चेक के रूप में  अखिलेश्वर  को प्रदान किया  था। साथ-ही डॉ रमन सिंह  द्वारा यह घोषणा भी की गई थी कि, छ.ग. शासन के नियम के अनुसार बी.ओ.सी. में पंजीकृत श्रमिकों के मेघावी बच्चों को देश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में नियमित उच्च अध्ययन का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा उठाया जाएगा।

                                           इसी कड़ी में अखिलेश्वर कश्यप् का एन.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज नागपूर महाराष्ट्र में मेकेनिकल में अध्यन हेतु शिक्षा फीस की राशि 1,24,200/- रूपये स्वीकृत की गई, जिसे शनिवार को मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदान करने हुए अखिलेश्वर कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार इस प्रकार के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के हितसंर्वधन हेतु अनेक ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त दीपक पाण्डेय, महापौर किशोर राय, प्रवीण दुबे, आदि उपस्थित थे।

close