एसईसीएल ने किया बच्चों को सम्मानित

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

a9a54ffd-855b-4f49-9e38-9377484c5480बिलासपुर—एसईसीएल में पर्यावरण धूम धाम से मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 से 7 जून के बीच विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकला,रंगोली,निबंध प्रतियोगिता में शामिल होकर पर्यावरण के प्रति अपने संंजीदगी को जाहिर किया। प्रतियोगी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 6 जून को सुबह 9 से 11.30 बजे तक वसंत विहार काॅलोनी स्थित वसंत क्लब में बच्चों ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 182 बच्चों ने ने पर्यावरण के प्रति अपने मासूम भावनाओं और प्यार को ड्राइंग सीट पर उकेरा। एसईसीेएल ने बच्चों को ड्राइंग शीट और चित्रकला सामग्री निःशुल्क वितरण किया।

                        निबंध प्रतियोगिता में कुल 77 बच्चों ने भाग लिया। सार्थक संस्था के महतो और सोनी के निर्देशन में युवा कलाकारों ने ’’गौरैय्या चिड़िया को बचाने’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। जिसे सभी ने जमकर पंसद किया। सभी ने गौरैय्या को बचाने का संकल्प भी लिया ।

                        सात जून को पर्यावरण सप्ताह समापन समारोह निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद के मुख्य आतिथ्य, श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा वीणा प्रसाद के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर महाप्रबंधक खान सुरक्षा/बचाव आर.के. मांझी, श्रद्धा महिला मण्डल सचिव माला मांझी, विभिन्न प्रतिभागियों के पालक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

                        समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण हमारे लिए विशेष महत्व रखता है । हमारा उद्योग समाज और  देश हित में कोयला उत्पादन करता है। पर्यावरण की थोड़ी क्षति होती है। लेकिन क्षति की भरपाई के लिए हम इमानदारी से पुरजोर प्रयास भी करते हैं। कुलदीप प्रसाद ने कहा कि हम कोयला उत्खनन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। ,सुनिश्चित करें कि हम अधिकाधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग करें । उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उत्साहित करते हुए सभी बधाई दी। पालकों से आव्हान किया कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करें।

                   कार्यक्र्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों ने विजेताओं का सम्मान किया। चित्रकला प्रतियोगिता चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा शैलजा रेड्डी, उपाध्यक्ष, पुष्पिता पण्डा, सुमन झा, वीणा प्रसाद, सचिव-माला मांझी, सदस्य महिमा गुप्ता, अंजली कंझरकर, अनीता श्रीवास्तव,रेणु मिश्रा, रीना आजाद, अनिता गुप्ता, नीता त्रिपाठी, पूनम सिंह, कृष्णा कुमार और महाप्रबंधक विश्व बैंक/पर्यावरण यू.टी कंझरकर की अगुवाई में पर्यावरण विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी  एस.आर. त्रिपाठी, ए.के. गुप्ता, ए.के. तिवारी, चारू शर्मा, के.बी. राजू, आर.के. लक्ष्मण, रामकिशुन यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

                          कार्यक्रम का  संचालन अर्चना सिंह वरीय अधिकारी कल्याण ने किया। उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन एस.आर. त्रिपाठी वरीय प्रबंधक ने किया ।

close