हिन्दी में हो अधिक से अधिक कार्य..डीआरएम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक रविन्द्र गोयल मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंडल के विभिन्न विभागों में बीते तीन माह के दौरान राजभाषा की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी समेत सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने राजभाषा विभाग की त्रैमासिक पत्रिका बिलासपुर मंडल समाचार अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी  एस.के.सोलंकी ने राजभाषा के प्रयोग की दिशा में किए गए कार्यों की प्रगति पर समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अधिकाधिक कार्य हिंदी में करें। मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने सभी शाखा अधिकारियों को राजभाषा नीति एवं नियमों का पालन करने को कहा।

पेन्शन अदालत

बिलासपुर मण्डल के रेल प्रंबधक साभागार में तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया। पेन्शन अदालत में कुल 16 आवेदन मिले।  सभी आवेदनों पर मंडल कार्मिक अधिकारी ए.बी.एस. नेहरू, सहायक मंड़ल वित प्रबंधक  ए.सोरेंग और आवेदन कर्ताओं के बीच गहन चर्चा  हुई। अधिकारियों ने सभी आवेदनों का तत्काल निराकरण किया । इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक जी. सिम्हाचलम, मुख्य कल्याण निरीक्षक एच.होरो और संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

close