कांग्रेस के जहाज में जोगी छेद– राजनाथ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

hitgrahi sammelan (sakri) (3)  hitgrahi sammelan (sakri) (7) बिलासपुर—2003 में छत्तीसगढ़ आने का मौका मिला तो उम्मीद नहीं थी कि जिस व्यक्ति को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी थी वह इतना कुछ कर जाएगा। 13 साल बाद प्रदेश की सूरत बदल गई है।रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पूरी तरह बदल गया है। रमन सिंह बधाई के पात्र हैं। बिलासपुर जिले के सकरी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विकास पर्व हितग्राही सम्मेलन में ये बातें कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले कांग्रेस पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। इस बार जब आया हूं तो दृष्य कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस वाली जहाज में अजीत जोगी ने छेद कर दिया है। इस जहाज को डूबने से कोई नहीं बचा सकता। राजनाथ ने कहा डूबते जहाज का आभास पाकर परिंदे भी उड़ जाते हैं। सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के दो साल का रिर्पोर्ट कार्ड पेश किया। राजनाथ ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा को पूर्ण समर्थन मिला है। पिछले दो सालों में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम कर करिश्मा कर दिखाया है।

              hitgrahi sammelan (sakri) (1)       राजनाथ सिंह ने विदेशों में भारत की छवि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले जिस तरह की भारत की छवि थी वो जगजाहिर है, लेकिन पिछले दो सालों में मोदी सरकार ने वैश्विक स्तर पर भारत का सिर ऊंचा किया है। राजनाथ ने कहा पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण कई कांग्रेसियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी।  लेकिन 2 साल में हमारे ऊपर कोई दाग नहीं है। मैं नहीं कहता कि ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है लेकिन हमने भ्रष्ट सिस्टम को ऊपर से सुधारने की पहल की है। गंगोत्री की सफाई हो जाएगी तो गंगा भी पवित्र हो जाएगी।

                           केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं नहीं पूरी दुनिया के राजनैतिक विश्लेष्क आज कह रहे हैं। अब भारत में बहुत कुछ बदल रहा है। राजनाथ ने मोदी सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का जिक्र करते हुए इसे सफल और आम लोगों के लिए हितकारी बताया। राजनाथ ने उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,जनधन योजना,कृषि बीमा योजना,स्वच्छ भारत अभियान आदि का विस्तार से जिक्र किया

                     सभा को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया। इंद्रजीत सिंह ने वन रैंक वन पेंशन योजना के सफल क्रियान्वयन को बड़ी कामयाबी बतायी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया डा रमन सिंह ने प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर की विभिन्न सफल योजनाओं की तारीफ की। डॉ रमन सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान,उज्जवला योजना,कृषि वीमा योजना जैसे कई हितग्राहीमूलक योजनाओं की जमकर तारीफ की। IMG-20160618-WA0051

                    इसके पहले क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह ने 2008 में कहा था कि यदि क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को जीताकर सदन में भेजती है तो यहां आकर उनके कृतज्ञता को नमन् करूंगा। राजू क्षत्री ने बताया कि आज यहां की जनता राजनाथ सिंह को सुनने के लिए भारी संख्या में पहुंची है। राजू क्षत्री ने बताया कि प्रदेश मुखिया डॉ.रमन सिंह और कन्द्रीय मुखिया नरेन्द्र मोदी ने ना केवल देश और प्रदेश बल्कि गांव गांव तक विकास की गंंगां को बहाया है।

                                   अपने भाषण में राजनाथ ने जोगी का जिक्रकर सबको चौंका दिया। राजनीतिक जानकारों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने जोगी को जानबूझकर कैनवास पर लाया है।  ताकि निशाने पर कांग्रेस पार्टी हो और राजनीतिक फायदा भाजपा को चौथी बार भी मिले।

                          कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक,गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी,कमला पाटले,लखनलाल साहू समेत प्रदेश और जिले के सभी भाजपा नेता उपस्थित थे।

close