भाजपाः घूमने-घुमाने वाली पार्टी-जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jogi-5रायपुर—पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है।प्रदेश के मुख्यमंत्री को राज्य की जनता को घुमाने का शौक है। दोनो ही स्थिति में देश और प्रदेश की जनता के पैसों की बरबादी हो रही है।  मोदी का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विदेश भ्रमण का जो दौर शुरू हुआ है..थमने का नाम नहीं ले रहा है। रमनसिंह पंचायत प्रतिनिधियों को नया रायपुर की सैर और देश भर में धार्मिक यात्रा के बहाने भावनाओं का दोहन कर रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि नया रायपुर घुमाने की योजना का ठेका रमन सरकार ने नेशनल गेम्स की ब्लेक लिस्टेड कंपनी को ही दिया है।

                                     जोगी ने कहा है कि देश और प्रदेश की जनता समझ गयी है कि  मोदी विदेश जाकर आउटसोर्सिंग से लोकप्रियता प्राप्त करने की होड़ में हैं। प्रदेश के मुखिया प्रदेश में आउटसोर्सिंग की सरकार को येन-केन-प्रकारेण चौथी बार लाने की जुगाड़ में छत्तीसगढ़ियां का पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। दोनों ही स्थिति में देश और प्रदेश को छला जा रहा है।

जोगी ने कहा कि जनता अगली बार भाजपा को बदलने का मन बना चुकी है। भविष्य में जनता छत्तीसगढ़ की, छत्तीसगढ़ के लिए एवं छत्तीसगढ़ के द्वारा बनने वाली सरकार का संकल्प ले चुकी है।

close