मकान पर धावा..लाखों की ज्वैलरी पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160619-WA0173बिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार में बीती रात चोरो ने एक मकान पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात को पार कर दिया है। मकान मालिक की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोरी गए सामानो की जानकारी ली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस जानकारी के अनुसार बीती रात चोरो ने सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार स्थित एक मकान पर धावा बोला है। चोरों ने आलमारी से 200 ग्राम सोना और सात सौ ग्राम चांदी पार कर दिया है। चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रूपए से अधिक बतायी जा रहा है।

                                   थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि पीडित वाय.मनोज कुमार चोरी के समय अपने अन्दर के कमरे में सोया हुआ था। देर रात चोरों ने मकान के दरवाजा जाली तार काट कर अन्दर से बंद छिटकनी को हाथ डाल कर खोल लिया। अन्दर दाखिल होने के बाद चोरों ने आलमारी को निशाना बनाया। इस दौरान वाय.मनोज कुमार गहरी नींद में थे। चाभी का गुच्छा आलमारी में ही लगा था।

                                         चोरों ने आलमारी को खोकर 200 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 700 ग्राम चादी के जेवर पर हाथ साफ किया। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की है। फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और जासूसी डाग का भी सहारा लिया जा रहा है।

close