विधायक प्रतिनिधि संतोष को लहरिया ने हटाया

BHASKAR MISHRA

IMG-20160609-WA0121 बिलासपुर– मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने संतोष दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों और क्षेत्र की जनता से मिल रही लगातार शिकायत के बाद विधायक प्रतिनिधि से हटा दिया है। लहरिया ने एक पत्र जारी कर श्रीवास को विधायक प्रतिनिधि घोषित कर कलेक्टर और एसडीएम को पत्र भी भेज दिया है। लहरिया के अनुसार संतोष दुबे की मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               मस्तूरी विधायक प्रतिनिधि संतोष दुबे को दिलीप लहरिया ने हटा दिया है। जानकारी के अनुसार दिलीप लहरिया ने संतोष दुबे के स्थान पर श्रीवास को प्रतिनिधि घोषित किया है। पत्र के माध्यम से जानकारी मस्तूरी एस़डीएम और जिला कलेक्टर को भी सूचित कर दिया है। दिलीप लहरिया ने बताया कि संतोष दुबे पार्टी की छवि को लगातार धूमिल कर रहे थे। विधायक के नाम पर जनता को प्रताडित और वसूली की शिकायत मिल रही थी। समझाइश के बाद भी संतोष दुबे अादतों से बाज नहीं आ रहे थे।

              दिलीप लहरिया ने बताया कि जनता सतोष दुबे से परेशान थी। साथ ही पार्टी के खिलाफ उन्होंने जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया है।

close