कांग्रेस ने किया हाईकोर्ट निर्णय का स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला समेतकांग्रेस नेताओं ने गौरव पथ पर हाइकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोर्ट के फैसले से सरकार की कार्यशैली उजागर हुई है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि एक दिन सभी भ्रष्ट अधिकारी जेल के अन्दर नजर आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  कांग्रेस नेताओं ने कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों  चाहे नान घोटाला हो या बहतराई स्टेडियम का मामला हो…नसबंदी काण्ड हो या अमृत दूध काण्ड….गुणवत्ता विहिन सड़क निर्माण हो या…सीवरेज की असफलता की कहानी हो सब जगह भ्रष्टाचार का नंगा खेल हुआ है। अरपा प्रोजेक्ट, विधिक अकादमी के नवनिर्मित बिल्डिंग का गिरना …गौरव पथ में अरबों रूपये भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गये।

        कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गौरव पथ को लेकर व्यापारी संघ आम नागरिक और कांग्रेस ने सड़क की लड़ाई लड़ी पर नींद से जागने को तैयार नहीं हुआ। जिम्मेदार अधिकारी आम जनता को गुमराह करते रहे । उच्च न्यायालय को भी गलत जानकारी दी गयी। कांग्रेस ने बताया कि सरकार बिलासपुर में उन्ही योजनाओं को लागू करती है जिसका पूर्ण नहीं होने की गारंटी होती है।

                               स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर की जनता को धोखा दिया जा रहा है। नये-नये प्लान हर 15 दिन में अखबारों के माध्यम लाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कब बनेगी और स्मार्ट सिटी की मापदण्ड क्या है? क्रांकीट के मकान और सड़क या शहर में निवास करने वाले आम नागरिक के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाना? सरकार चुनाव के पहले योजनाओं का पिटारा खोलते हैं। कभी धूल मुक्त शहर बनाने की बात करते हैं तो कभी टेम्स नदी जैसी अरपा बनाने की बात कहते हैं। लेकिन शहर की जनता सब्ज बाग के रहस्य को समझ चुकी है। उच्च न्यायालय में शहर से संबंधित जितने भी भ्रष्टाचार के केस लंबित हैं, सभी में निगम और जिला प्रशासन बेनकाब होगा। निश्चित तौर पर दोषी अधिकारी सेन्ट्रल जेल के पीछे नजर आएगें।

close