पार्टी को मिल रहा भरपूर समर्थन–जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jogi-7बिलासपुर–मरवाही विधायक अमित जोगी पार्टी एलाने के बाद पहली बार अपने गृहजिला पहुंचे। मरवाही सदन में पत्रकारों से बातचीत की। इस बीच पार्टी गतिविधियों को लेकर अपने समर्थकों के साथ राय मशविरा भी किया। नए समर्थकों ने अमित जोगी का फूल माला के साथ स्वागत भी किया। जोगी ने कहा कि पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   पार्टी एलान के बाद मरवाही विधायक अमित जोगी पहली बार गृह जिला मरवाही सदन पहुंचे। ज्यादातर समय अपने समर्थकों को दिया। लोगों ने उनका जमकर स्वागत भी किया। उन्होने बताया का छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को लगातार समर्थन मिल रहा है। सुबह से दोपहर तक लोगों ने मिलकर पार्टी और अजीत जोगी में विश्वास जाहिर किया है।

                  अमित जोगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस किसी वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। यहां सारी प्रक्रिया लोकतांत्रिक है। यही कारण है कि लोगों से उम्मीद से अधिक समर्थन मिल रहा है। अभी तक मैने जहां भी जनता से रूबरू हुआ हूं…लोग भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से परेशान और प्रदेश की खुशहाली के लिए पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।

                                           जोगी ने बताया कि कांग्रेस के समय आनलाइन सदस्यों ने हमारी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। सभी सदस्य तन मन धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश में जगह जगह लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। जोगी ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी गतिविधियों को लेकर रायपुर में रहेंगे। 27 जून को मरवाही सदन में रोजा इफ्तार का आयोजन है। जाहिर सी बात है उस दिन जोगी परिवार अपने लोगों के साथ रहेगा।

                 जोगी ने बताया कि नई पार्टी से जुड़ने के लिए कांग्रेस से लगातार पलायन हो रहा है। लोग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। आज ही जिले के कई नेता नई पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस से प्राथमिक सदस्यता से अपना नाता तोड़ लिया है।

close