जोगी की नई पार्टी पानी का बुलबुला..छाया वर्मा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20160627-WA0014बिलासपुर—- कांग्रेस ने स्थानीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री को पद से हटाने और गौरव पथ के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को पत्र कांग्रेसियों ने पत्र दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             कांग्रेसियों ने आज स्थानीय नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल ने संयुक्त रूप से सुबह 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

                             राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर के संयुक्त नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम पत्र सौंपते हुए गौरव पथ के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गयी।

                               धरना प्रदर्शन में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि बिलासपुर भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। यहां योजनाओं को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि भ्रष्टाचार सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। गौरव पथ, सीवरेज, अरपा प्रोजेक्ट, आडिटोरियम, स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं आम जनता को सब्ज -बाग दिखाने से ज्यादा कुछ नहीं है। सभी योजनाएं लगभग एक दशक से लंबित हैं। करोड़ो रूपये खर्च किये जा चुके हैं। योजनाएं आज भी अधूरी हैं।छाया वर्मा ने भाषण के दौरान जोगी की पार्टी पर भी निशाना साधा। चुटकी लेते हुए कहा कि नई पार्टी पानी के बुलबुले की तरह है। कुछ दिन दिखाई देंगी फिर बुलबुला फूट जाएगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। जैसे बाहर निकल ने वालों की स्थिति हुई वैसी ही स्थिति जोगी की भी होगी। छाया वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अभी तक सूखा राहत कोष में रकम नहीं पहुंचा है। ऐसे सरकार को रहने का कोई अधिकार नहीं है।

                             विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि विधानसभा में हम लोग भ्रष्टाचार की बात उठाकर थक गये हैं। सरकार के मुखिया पर कोई असर नहीं होता दिखाई दे रहा है। इसलिए कांग्रेस ने सड़क की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी सभी योजनाओं का विरोध करती रही है।भ्रष्टाचार को लेकर लगातार विरोध किया है। लेकिन मंत्री नींद से जागने को तैयार नहीं है। गौरव पथ में भारी भ्रष्टाचार हुआ। सरकार के वजाय अंत में कोर्ट को संज्ञान में लेना पड़ा।

                                   शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि नगर निगम के सभी कार्यो में भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। धरने को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होने  कहा कि शहर की तरह जिले के ग्रामीण इलाके में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ग्रामों में बनाए गए गौरव पथ को भाजपा ने भ्रष्टाचार के सीमेन्ट,रेत और कांक्रीट से तैयार किया है। निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, कृष्ण कुमार यादव, शेख गफ्फार, विरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव ओत्तलवार, फिरोज कुरैशी, शिवा मिश्रा, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, ओमप्रकाश गंगोत्री, हेमंत शर्मा, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, जफर अली, धर्मेश शर्मा, जशवीर गुम्बर, जितेन्द्र पाण्डेय, शशि देवांगन, ऋषि पाण्डेय, महेन्द्र गंगोत्री, सुनील शुक्ला, ने संबोंधित किया।

                      धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने किया।
छाया वर्मा का स्वागत
कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सांसद छायावर्मा का प्रथम नगर आगमन पर महाराणा प्रताप चौक आतिशी स्वागत किया। इस अवसर पर सुधांशु मिश्रा, जावेद मेमन, तैय्यब हुसैन, रमजान, मझला, विनय, मनीष, गौरव दुबे, भास्कर, अयाज, आकाश, ओमप्रकाश, मणी वैष्णव आदि उपस्थित थे। किसान कांग्रेस मोर्चा के अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर स्वागत किया गया। फुलझड़ी, फटाके फोड़े गये। इस अवसर पर पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, हनी जायसवाल, राजू दुबे, गौरव दुबे समेत बड़ी संख्या किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close