पदक उम्मीद के साथ तैराक दल रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CG Sub-junior national swimming Teamबिलासपुर— राष्ट्रीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने तैराकों की टीम आज बेंगलुरू रवाना हुई। प्रतियोगिता 29 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक होगी। तैराक दल को आज स्टेशन पर लोगों ने पहुचकर शुभकामनाएं दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के पदाधिकारी हेमन्त सिंह परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होने आज अहमदाबाद एक्सप्रेस से आज तैराकों की टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई है। बालक-बालिका प्रतियोगिता 29 जून से 7 जून के बीच बैंगलुरू में आयोजित किया जाएगा। इस बार छत्तीसगढ़ की टीम हमेशा की तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी।

                    हेमन्त ने बताया कि तैराकी दल के खिलाड़ियों और अधिकारियों में अमरप्रकाष साहू, अमान अली खान, वरसील पाण्डेय, अनुश्का भगत, भाव्या पाण्डेय, रीमा सिंह, हृदय संतोश, ईशान पाण्डेय, प्रतीक पासी, चिराग दत्ता, आशीनन वर्गीस, छवि कटरे, वनीसा वर्मा, षिक्षा दुबे, कोच – शरद दुबे, महेश बिसई, श्रीमती पूनम दुबे एवं स्वीमिंग फेडरेशन आॅफ इण्डिया से  नियुक्त तकनीकी अधिकारी गोपी संतोष शामिल हैं।

                 छ.ग.तैराकी दल को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष बी.पी.गुर्जर, महासचिव सहीराम जाखड़ और संघ के अन्य पदाधिकारियों शुभकामनायें दी है।

close