भाजपा की कार्यशाला..दिग्गज होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bjp kamalबिलासपुर— संगठनात्मक विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की बैठक 2 जुलाई को होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह  ने बताया कि 22 और 23 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन के निर्देश पर कार्य योजना बनाने जिला की बैठक होगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक आयोजन दोपहर एक बजे करबला स्थित भाजपा कार्यालय में होगा। बिलासपुर जिला भाजपा प्रभारी हेमचंद यादव,सांसद लखनलाल साहू सांसद,विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅण. कृष्णमूर्ति बांधी बैठक में संगठन को मार्गदर्शन करेंगे।

                            भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि महामंत्री, सांसद,विधायकए,मंत्री,निगम मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश और जिला भाजपा पदाधिकारियों के अलावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और सहसंयोजक भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।नगर निगम महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री को बैठक में उपस्थित होने भी कहा गया है।

close