यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता…रविन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Safety 1कोरबा— कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मण्डल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल, परिचालन प्रबंधक, आशुतोष श्रीवास्तव, यांत्रिक अभियंता के.श्रीनिवास, मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रेलवे के अन्य कई आलाधिकारी भी मौजूद हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    कार्यक्रम को मण्डल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा से हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं।     इस मौके पर दुर्घनाओं के संभावित कारणों को फिल्मों के माध्यम से पेश किया गया। दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। वर्षाकालीन पेट्रोलिंग के दौरान सावधानियों, स्टेशन मास्टर के काम, सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। ब्लाॅक सेक्शन में गाडी के स्टाल होने पर ड्राइवर की जिम्मेदारी, नाॅन-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक और सहायक चालक के जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।
संगोष्ठी में मंड़ल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य दुर्घटनारहित गाडी परिचालन है। कर्मचारी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संरक्षा संबंधी नियमों का पालन प्राथमिकता के आधार पर करें।

किड्स प्ले जोन का शुभारंभKids play Zone
छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल और मनोरंजन से जोडना आवश्यक है। लिटिल बन्नी स्कूल की उप-शाखा में बच्चों के खेल और मनोरंजन किड्स प्ले जोन का निर्माण किया गया है। यह बातें सेक्रो की उपाध्यक्ष नम्रता कुमार ने किड्स प्ले जोन अनावरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम में राजकुमारी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

                         कार्यक्रम के शुभारंभ में मंडल सेक्रो की अध्यक्षा, शिखा गोयल, उपाध्यक्षा स्मृृति सोलंकी, मुख्यालय सेक्रो की सचिव शिवानी टिर्की, मंडल सेक्रो की सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गीतांजली सेनापती समेंत सेक्रो की अन्य सदस्य उपस्थित थीं। स्कूल इंचार्ज  के. सुहासनी रामाराव, बरखा श्रीवास्तव, स्कूल प्राचार्या जी.ज्योति और स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे।

close