अध्यात्म शिक्षा का सभी शिक्षाओं में सर्वोच्च स्थान-शंकराचार्य

Shri Mi
6 Min Read

86e02662-71e8-4994-a3f1-143ff02ca8cd                      ♦ स्कूली विद्यार्थियों व श्रद्वालूओं को संबोधित किया शंकराचार्य ने
♦ प्राकट्य महोत्सव व श्री वरूण महायज्ञ में उमड़ी भीड़
भिलाई। शासन का दायित्व है, कि वे नीति व अध्यात्म से परिपूर्ण शिक्षा प्रणाली विकासित करें। अध्यात्म शिक्षा का सभी शिक्षाओं में सर्वोच्च स्थान है। इसलिए सभी शिक्षा में अध्यात्म शिक्षा का सम्मान करना चाहिए। इसी तरह विद्यार्थियों में शुरता, सुशीलता,ओजस्वीता और अमोघ दर्शिता ये 5 गुण होना चाहिए। तभी हम एक श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और गुणवान विद्यार्थी दें पाएंगें। उक्त विचार पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने धर्म अध्यात्म और राश्ट्र विषय पर आयोजित व्याख्यान में व्यक्त किए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     4de84238-ee80-4fe3-820a-77dc7c1634b7शंकराचार्य ने कहा कि आज के समय में लोग अपनी कला का उपयोग धन,धान्य और वैभव को प्राप्त करने के लिए करते हैं। वे पापी है, क्योंकि यह कभी में जीवन को सार्थक नहीं कर सकते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि राजा का दायित्व है कि वे अपने राष्ट्र को बाजार का सौदा न बनाएं। आजकल यह बीमारी फैल गई है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को बाजार का सौदा बना रहे हैं। यह राष्ट्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। शंकराचार्य जी ने बताया कि बाजार का सौदा बनने के लिए मानव जीवन नहीं मिला है। जो उदारता अपने अस्तित्व और आदर्श को खो देने पर बाध्य करें व उदारता नहीं हैं,बल्कि ह्दय की तुश्ट दुर्बलता है।

 प्राकट्य महोत्सव आज-शैलेष-

                                  ceecb4fb-68aa-4902-84be-c78569129dffआदित्य वाहिनी के प्रदेष अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय ने जानकारी दी कि प्रदेश के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा महाराज श्री से आशीर्वाद लेने पहंुचे थे। उनके प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के मंत्रीमगण, भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी व प्रदेश के अधिकारी उनके आशीर्वाद लेने आएंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी का प्राकट्य आज के ही दिन हुआ था। 2 जुलाई को षंकराचार्य जी के 73वां प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर सुबह 8 से 11 बजे तक रूद्राभिपेक व सामुहिक संुदरकांड पाठ किया जाएगा। सुबह 11 से 1 बजे तक स्वागत अभिनंदन, पादुका पूजन और आशीषीर्वचन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे शंकराचार्य जी भक्तों को दर्शन और दिव्य मार्गदर्शन देंगे।

                           महोत्सव में छत्तीसगढ़ पीठ परिपद के अध्यक्ष झम्मन शास्त्री, आनंद वाहिनी की राप्ट्रीय महामंत्री सीमा तिवारी और आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेप पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी संदीप पाण्डेय, राश्ट्र उत्कर्श समिति के अध्यक्ष प्रफूल्ल शर्मा, मनीश पाण्डेय, दया सिंह, निर्मल सिंह,देवेश मिश्रा,बिलासपुर जिला अध्यक्ष अभिशेक पाण्डेय, मनीश पारिख, रोहन तिवारी,मातृ प्रसाद, डाॅ.वेद प्रकाश मिश्रा, मनीश भारद्वाज, डाॅ. जयशकर यादव प्रमोद शुक्ला, संरक्षण मंडल, श्री शकराचार्य प्राकट्य उत्सव समिति, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी, पीठ परिशद, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सत्य और न्याय की हमेशा जीत होती है।

                              शंकराचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि सत्य और न्याय पक्ष की हमेशा ही जीत होती है। यह अलग विशय है सत्य और न्याय की जीत में समय अधिक लग सकता है, और कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन यह बात तो तय है कि जीत तो सत्य और न्याय की ही होगी। शकराचार्य जी ने बताया कि कीर्तन और कर्तन के माध्यम से ही हम अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को जीवन में कीर्तन और कर्तन दोनों अपने साथ रखना चाहिए।

इन स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल, भजन संख्या भी
आज के आयोजन में माइलस्टोन, श्री षंकराचार्य स्कूल हुडको,डीपीएस भिलाई,कर्मा विद्यालय सुपेला, जीएमएनएस स्कूल भिलाई, शासकीय हायर सेकेडरी स्कूल भिलाई,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई,शासकीय उच्चतर माध्यमिक षाला रिसाली, महर्शि दयानंद आर्य स्कूल भिलाई सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। आयोजन में दिल्ली वार संास्कृति ग्रुप द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सरस्वती वर्मा,रष्मि देखमुख,लता देशमुख, अनीता वर्मा, सावित्री वर्मा,भारती मंढरिया, संख्या वर्मा, बबली और भुवन वर्मा ने भजन की प्रस्तुति दी।
महायज्ञ में उमड़ी भीड़
पिछले 4 दिनों से चल रहे प्राकट्य महोत्सव और वरूण महायज्ञ में श्रद्वालूओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरे प्रदेश से यहां लोग पहुंच रहे हैं। हजारों लोगों ने श्री वरूण महायज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख, संमृद्वि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close