आयुक्त का आदेश..नो वर्क…नो पेमेंट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
unnamedबिलासपुर— निगम आयुक्त ने आज नगर निगम पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। व्यवस्था में भारी गड़बड़ी और लापरवाही की शिकायत मिलने पर सौमिल रंजने 22 कर्मचारियों को शो काज नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने मौके पर नहीं पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                    निगम आयुक्त सौमिल रंजन आज नगर निगम पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उपाय़ुक्त टामसन रात्रे भी उपस्थित थे। सुबह साढ़े सात बजे निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
                        सौमिल रंजन ने मौके पर पाया कि स्वास्थ्य विभाग के ड्राईवर, हेल्पर की उपस्थिति ली जा रही थी। नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी औषधालय में लिया जाना चाहिए। चौबे ने पंजीयन करने वाले कर्मचारी को जमकर फटकारा।
                        सौमिल रंजन को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में लापरवाही की शिकायत मिली है। टाइमकीपर ने बताया कि निगम में कुल 36 ड्रायवर और हेल्पर काम करते हैं। लेकिन अभी तक केवल 14 कर्मचारी ही आए हैं।जानकारी मिलने के बाद सौमिल रंजन ने टामसन रात्रे को समय पर अनुपस्थित 22 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। अनुपस्थित सभी ड्रायवर और हेल्परों का नो-वर्क, नो-पे का आदेश दिया। साथ ही उन्होने उपस्थित पंजी करने वाले कर्मचारी को हिदायत दी कि भविष्य में लापरवाही को न दोहराया जाए। स्वास्थ्य विभाग के ड्राईवर, हेल्परों और कर्मचारियों की उपस्थिति निगम के औषधालय में ही ली जाए।
close