अमर और धरम ने किया भाजपाइयों को रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_1145बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी दिग्गज नेताओ ने आज जिला कार्यसमिति को संबोधित किया। कमोबेश सभी नेताओं ने राज्य और केन्द्र सरकारी की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने को कहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने और सम्पर्क बनाने कहा । मंडल और बूथ स्तर तक संगनात्मक कार्यों को प्राथमिकता से लेने को कहा। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, जिला प्रभारी मंत्री हेमचंद यादव,लखनलाल साहू और भूपेन्द्र सवन्नी ने संबोधित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    कार्यक्रम के प्रारंभ में दिग्गज नेताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन भेंट किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिला कार्यसमिति और मंडल कार्यसमिति की बैठकों के बाद  जिला पदाधिकारियों की महीने में एक बार मंडल स्तर पर जरूरी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल की जयंती पर कालीकट में आयोजित किया जाएगा।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 और 30 सितम्बर को जगदलपुर बस्तर में निर्णय लिया गया है। 13 और 14 अक्टूबर को जिला कार्यसमिति की बैठक आवश्यक रूप करना ही होगा।

                              नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कार्यसमिति, जिले की बैठक  और अंत में मंडलों की बैठक पर होगी। पदाधिकारी,  जनप्रतिनिधि मतदान केन्द्र और मंडल स्तर में संगठन के विषयों की जानकारी दे। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाएं।

                     भाजपा जिला प्रभारी हेमचंद यादव ने कहा कि बिलासपुर जिला संगठन छत्तीसगढ़ का माॅडल के रूप में गिना जाता है।पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी बूथों में सगंठन को खड़ा करें। साल में 6 कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केन्द्र में आयोजित किये जाएं।

                                           सांसद लखन लाल साहू ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीबी उन्मूलन को मिशन की रूप मेंं लिया है। समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। नीतिगत भ्रष्टाचार को रोकना केंद्र की बड़ी उपलब्धि है।

             कार्यक्रम को गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नीऔर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। रजनीश ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी मंडलों की बैठक को मुस्तैदी के साथ पूरा किया जाएगा।

                    बैठक में प्रमुख रूप से डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूजा विधानी, महापौर किशोर राय, दीपक साहू,सुरेन्द्र गुम्बर, राजेश तम्बोली, समीरा पैकरा समेत भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

close