रेणु पिल्लै की टीम करेगी आईजी मामले की जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IGबिलासपुर— मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के आदेश के बाद गृह विभाग ने आईजी टेपकाण्ड की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव रेणु पिल्लै करेंगी जांच समिति की अध्यक्ष होंगी।जांच समिति में तीन अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। जिनमे रेणु पिल्लई अभी तकनीकि शिक्षा विभाग में प्रिसंपल सेकरेट्री हैं। वहीं पीएचक्यू में पोस्टेड आईजी एजेके बीपी पौषार्य और डीआईजी सोनल मिश्रा इस जांच टीम की सदस्य होंगी। सोनल मिश्रा अभी विशाखा कमेटी की भी चेयरमैन हैं। इसके अलावा एनजीओ से जुड़ी मनीषा शर्मा भी जांच टीम में मेंबर बनाया गया है। जांच कितने दिनों में पूरी होगी इसका बात की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है चार सदस्यीय जांच समिति रिपोर्ट सीधे सरकार को सौंपेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             तीन पहले मुंगेली में पदस्थ महिला सिपाही की आडियों टेप सामने आने के बाद पुलिस महकमें तूफान आ गया। सोशल मीडिया में जारी आडियो में महिला ने बिलासपुर आई पवन देव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज की मांग की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। इसके बाद रायपुर पहुंचकर आईजी के खिलाफ आलाधिकारियों से शिकायत की। आनन फानन में आईजी पवन देव ने रायपुर में पहुंचकर अपनी बातों को अधिकारियों के सामने रखा।

                         आडियोकाण्ड की सच्चाई सामने लाने डीजीपी ने बिलासपुर पुलिस कप्तान से महिला की शिकायत को मंगवाया। आज प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक उपाध्याय बिलासपुर भी पहुंचे। लेकिन पत्रकारों से रूबरू नहीं हुए।

                                           इसके पहले चकरभाठा शिकायत दर्ज होने के बाद महिला ने अलग अलग मंच से आईजी के खिलाफ आरोप लगया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए गृहविभाग ने चार सदस्यीय जांच समिति का एलान किया। लेकिन समिति में कौन होगा इसका एलान विभाग ने आज किया है।

               मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आदेश के बाद आज गृहविभाग ने चार सदस्यीय जांच समिति का प्रमुख प्रमुख सचिव रेणु पिल्ले को बनाया है। रेणु पिल्लै जांच के बाद रिपोर्ट शासन को देंगी।

close