जंगल में मिली महिला की लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर—मरवाही स्थित नगुरदा के जंगल में सड़ी गली लाश मिली है। लाश किसी महिला की बताई जा रही है। जिसकी उम्र करीब पचास साल बतायी जा रही है। पेन्ड्रा पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले में फोरेसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             पुलिस के अनुसार मरवाही थाना क्षेत्र के नगुरदा जंगल में महिला की स़ड़ी गली अवस्था में लाश मिली है। महिला के शरीब पर रोल्ड गोल्ड के गहने भी पाए गए हैं। स्थानीय निवासी केवल सिंह के अनुसार मृतक महिला उसकी भाभी दुवतिया बाई है। केवल सिंह ने बताया है कि  25 जून को  दुवतिया बाई करीब 11 बजे जंगल की ओर गयी थी। उसके बाद वह घर नही लौटी।  काफी खोजबीन के बाद मरवाही थाने में गुमशुदगी का रपट भी लिखाया।

                                     लाश की सूचना मिलते ही केवल सिंह भी मौके पर पहुंचा। गले में रोल्ड गोल्ड की माला, चांदी गहने गहने, कपड़ा और चप्पल देखने के बाद बताया कि महिला कोई और नहीं उसकी भाभी दुवतिया बाई है। पुलिस ने केवल सिंह के बयान को आधार मानकर मामले को दर्ज कर लिया है।

थानेदार एस.के.साहू ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई।मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।जांच के बाद ही मालूम होगा। लाश का पोस्टमार्टम संभव नहीं है। फारेंसिक एक्सपर्ट का सहयोग लिया जा रहा है।

close