जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—सिरगिट्टी में जमीन विवाद को लेकर मामा और भांजा के बीच जम कर मारपीट हुई। दोनो पक्षो की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी में मामा लक्ष्मण और भांचा सोनू धुरी के बीच लम्बे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। लक्ष्मण धुरी जमीन पर मकान बनवा रहा था। लेकिन सोनू ने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। इसी बात को लेकर दोनो में जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनो ने एक दूसरे स मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान दोनो को चोट आयी है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

close