रायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ पुलिस रेगुलेशन एक्ट 1961 में संशोधन प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि 13 साल भी भाजपा सरकार ने ढाई करोड़ जनता को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी पर ठोस कदम नहीं उठाया है। सरकार की सबसे बड़ी असफलता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें की वेतन विसंगतियों को तत्काल दूर किया जायेगा। अन्य राज्यों से बेहतर सुविधायें दी जाएंगी। पुलिस विभाग को भी साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।
जोगी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों ने पुलिस महकमे पर खासा ध्यान दिया है। प्रदेश भाजपा सरकार ने जानबूझ कर पुलिस के लिये कुछ नहीं किया। मध्यप्रदेश में पुलिस महकमें के बेसिक एलाउंस को बढ़ाकर 3500 रू. कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में दशकों पुराने एलाउंस आज भी दिये जा रहे है। जोगी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों की सेवायें 30 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें 4200 रू. ग्रेड वेतनमान देना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ की तुलना में कम विकसित राज्य झारखण्ड और उड़ीसा में पुलिस को सम्मानजनक वेतन और अलाउंस दिया जा रहा है।
आप और भाजयुमों कार्यकर्ताओं का साथ
अजीत जोगी जी के निवास पर आप पार्टी के संगठन प्रभारी पश्चिम लोकसभा, रायपुर हरविन्दर सिंह समेत 100 कार्यकर्ताओं ने जोगी की पार्टी में प्रवेश लिया है। भाजपा जनयुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी छत्तीसढ़ जनता कांग्रेस में प्रवेश लेकर जोगी को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया है। सभी सदस्यों ने सदस्यता अभियान को गति देने का वादा किया है। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर जोगी सरकार संकल्प लिया।