सालिड बेस्ड मैनेजमेंट का काम बिलासपुर में जल्द-निगमायुक्त

Shri Mi
3 Min Read

17db76f7-26f5-47b7-8ad9-b83422fdeca2बिलासपुर।स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर सोमवार को निगम के टाउन हाल सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर किशोर राय द्वारा माॅं सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यशाला में डाॅ. हर्षा आईईसी विशेषज्ञ द्वारा कार्यशाला के अंतर्गत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              महापौर किशोर राय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत् कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है।महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर 2 अक्टूबर को इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था।उन्होने स्वच्छता को अपनाते हुये सर्वप्रथम मानव को स्वयं स्वच्छ रहते हुये अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना होगा। प्रत्येक घर में शौचालय हो हमें शहर को शौचालय मुक्त बनाना है। इसके लिये निगम द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

                                 निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे ने इस अवसर पर कहा कि देश में एक लाख पचास हजार शौचालयों का निर्माण हो गया है। निगम को पांच हजार शौचालय बनाया जाना है। जिनमें इक्कीस सौ शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा और अधिक शौचालय निर्माण के लिये आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने है। सालिड बेस्ड मैनेजमेंट कार्य करने की आवश्यकता है।

                             निगम आयुक्त ने बताया किसालिड बेस्ड मैनेजमेंट का कार्य बिलासपुर में शीघ्र प्रारंभ होगा। गीला कचरा से खाद्य इत्यादि बनाया जायेगा तथा सुखे कचरे से बिजली सहित अन्य उपयोग किया जावेंगा। लोगो के द्वारा नालियों में कचरा फेक दिया जाता है। नागरिकों को समझाईश दी जाये कि वे कचरों को इकट्ठा करें ताकि इसका उपयोग भी किया जा सकें। उन्होने कचरे के उपयोग और उसके निष्पादन के संबंध में यह कार्यशाला आयोजित की गई है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close