संयुक्त बैनर तले कांग्रेसियों की गांधीगिरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dharna_vidya_up_nagar_congressबिलासपुर—कांग्रेसियों समेत व्यापारियों ने आज विनोबानगर की जर्जर सड़क के खिलाफ गायत्री मंदिर से व्यापार विहार तक दांडी यात्रा निकाली। रैली में कांग्रेस के अलावा व्यवसायी और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल लोगों ने निगम सरकार पर जमकर निशाना साधा। स्थानीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 विनोवानगर की जर्जर सड़क को लेकर आज कांग्रेसियों ने गांधीगीरी का प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे संयुक्त बैनर तले स्थानीय निवासियों के अलावा व्यवसायियों ने काग्रेस के विरोध का समर्थन किया। लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। सड़क पर ही धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गायत्री मंदिर चौक के पास बैनर भी लगाया। जिसमें लिखा गया कि ग्राम पंचायत विनोबा नगर में आपका स्वागत है।

                         प्रदर्शनकारियों ने विनोबा नगर सड़क का भ्रमण किया। इस दौरान आवागमन पर खासा प्रभाव देखने को मिला। धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनाकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली। वार्ड के पूर्व पार्षद रविन्द्र सिंह ने बताया कि सीवरेज की खुदाई से सडक पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सड़कों से निकलना दूभर हो गया है। जगह-जगह गढ्ढे होने से परेशानियां बढ़ गयी हैं। पहले भी सड़क को लेकर महापौर और स्थानीय मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है। बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई है।

close