लगन से प्रशिक्षण कर हुनर मे लाये निखार-संभागायुक्त

Shri Mi
3 Min Read

59763661-dcc3-4b4d-bafa-5daccfdb7466बिलासपुर।जिले के निपनिया स्थित लाइवलीहुड काॅलेज में आयोजित संभाग स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को संभागायुक्त निहारिका बारिक ने हौसला अफजाई की। उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। संभागायुक्त के साथ कलेक्टर अन्बलगन पी. भी मौजूद थे। संभागायुक्त श्रीमती बारिक ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन ने विभिन्न व्यवसायों के कौशल उन्नयन के लिए हुनर सीखने का अवसर दिया है। इसका भरपूर लाभ उठाएं और सीख लेकर, आजीविका का साधन बनाएं। उन्होंने कहा कि हर युवा नौकरी की बजाय स्वरोजगार अपनाएं। नौकरी सब के लिए संभव नहीं है। श्रीमती बारिक ने कहा कि लगन से प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर में निखार लाएं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         संभागायुक्त  ने प्रशिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के साथ ही मार्केटिंग के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी जाये। उन्होंने बताया कि अब ई-कामर्स शुरू हो गया है, इसके माध्यम से भी अपने उत्पाद को बाजार में बेच सकते हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इसके लिए पंजीयन कराकर संबंधित फर्म को अपने उत्पाद के बारे में बताएं। संभागायुक्त ने संभाग स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों की सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों ने अपने कला का अच्छा प्रदर्शन किया है।

                                कलेक्टर अन्बलगन पी. ने अपने संबोधन में कहा कि जिला स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिता के बाद चयनित प्रशिक्षणार्थियों का यहां संभाग स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ऐसे प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को परस्पर एक-दूसरे से सीखने का अच्छा अवसर मिलता है। प्रशिक्षणार्थी अब तक अपने-अपने स्तर से विभिन्न व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। ऐसे प्रतियोगिता में शामिल होने से प्रशिक्षणार्थियों के हुनर में निखार आयेगा। यहां शामिल प्रशिक्षणार्थी राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिन्हें इंजीनियरिंग, पाॅलिटेक्निक एवं इसी तरह के अन्य डिप्लोमा के लिए मौका नहीं मिला है। वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close