बातचीत के टेबल पर हड़ताली और प्रबंधन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—आठ सूत्रीय मांग को लेकर हड़तालियों से चर्चा करने गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने बुलाया है। संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों की मांग पर प्रबंधन सौहार्दपूर्ण निर्णय लेगा। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भी चाहते हैं कि प्रबंधन उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत चल रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        आठ सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर गए गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रबंधन ने समझौते के टेबल पर बुलाया है। कर्मचारी संघ के नेता राजेश सोनी ने बताया कि मांग पर बातचीत के लिए कुलसचिव मनीष श्रीवास्तव ने बुलाया है। उम्मीद है कि उन्हें गंभीरता से सुना जाएगा। राजेश सोनी के अनुसार कर्मचारियों ने मेडिकल बिल का भुगतान, आवास मरम्मत जैसे बुनियादी मुद्दों को अपने मांगो में शामिल किया है। हड़ताल पर जाने से पहले हमने प्रबंधन को बार बार मुद्दों पर चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन हमें गंभीरता से नहीं लिया गया।

                 अंत में हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है। हड़ताल पर जाते ही प्रबंधन ने कुछ मांगों को स्वीकार भी कर लिया। लेकिन कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि हड़ताल सभी मांगों को मानने की सूरत में ही वापस लिया जाएगा। कर्मचारियों के अनुसार जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी के निलंबन के आदेश को वापस नहीं लेता है तब तक हड़ताल खत्म होने का प्रश्न ही नहीं उठता है।

close