आयुर्वेद शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

Shri Mi
2 Min Read

IMG-20160716-WA0065बिलासपुर।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय बिलासपुर के सौजन्य से नागोराव शेष भवन मे शनिवार को आयुर्वेद निदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन महापौर किशोर राय ने किया।उदघाटन के बाद महापौर ने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन सुसम्मत वैज्ञानिक और निरापद चिकित्सा पद्धति है।जिसके जरिये हम रोगो को समूल नष्ट करते है।भले ही थोड़ा समय ज़्यादा लगता है।आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस तरह का आयोजन प्रशंसनीय है। और समय समय पर अन्य स्थानो पर जाकर इस तरह का आयोजन करे।महाविद्यालय को अच्छा बनने मे नगर पालिका निगम पूरा सहयोग प्रदान करेगा साथ ही नगर विधायक मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन मे इसका सम्यक विकास किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           कार्यक्रम का शुभारंभ आदिदेव भगवान धन्वंतरि पूजन, दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि देव के स्तुति पूजन के साथ किया गया।इस मौके पर महापौर के साथ राजकुमार पमनानी और रोशन राही पार्षद भी मंच पर मौजूद थे।स्वागत भाषण मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निखिल रंजन नायक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के समस्याओं की ओर भी महापौर का ध्यान आकर्षित किया।और शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत प्राचार्य डॉ नायक और डॉ हर्जपाल तथा डॉ बृजेश सिंह ने किया।

                           कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ हेमंत कौशिक ने किया। चिकित्सा विभाग विभिन्न विभागों के कुल 453 मरीजो का परीक्षण कर दवाइयाँ बांटी गई। इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ बृजेश सिंह के साथ , डॉ नोमिता दीवान, डॉ समीर तिवारी,डॉ अशरफीलाल गुप्ता, डॉ विवेक महलावार,डॉ हीराचंद पटेल,डॉ रवीद्र रजनीश,डॉ पुरुषोत्तम सागर के साथ हॉस्पिटल के कर्मचारियो ने भी अपनी सेवाएँ दी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close