कहां से लाउं नौकरी,….

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160713-WA0023बिलासपुर..एक दिन पहले एक महिला को लोकनिर्माण विभाग के बाबू ने कार्यालय से झिड़कते हुए बाहर निकाल दिया।  महिला के दस्तावेज को भी सड़क पर फेंक दिया। मामला बड़े अधिकारियों के कान तक पहुंचा। महिला के अपमान को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने संभाग एक पीडब्लूडी विभाग को तलब कर मामले की जानकारी मांगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        जानकारी के अनुसार एक महिला पिछले पांच छःमहीने से पीडब्लूडी विभाग संभाग एक की चक्कर काट रही है। महिला ने दावा किया है कि उसका लड़का मस्टर रोल में काम करता था। उसके साथ काम करने वालों को नियमित कर दिया गया। लेकिन लड़के को नहीं किया गया। महिला का दावा है कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। अब लड़के के स्थान पर उसे नौकरी दी जाए। महिला ने विभाग को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है।

                                                         महिला ने बताया कि पिछले पांच छः महीने से कार्यालय का चक्कर काट रही है। बड़े अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुना। आज थक हार कार्यालय के बाबू देवांगन से करीब दस साल पुराना मस्टर रोल और कागजात निकालने को कहा। बाबू ने गाली गलौच करते हुए धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। मैने कलेक्टर से भी न्याय की गुहार लगाई है।

                        सीजी वाल से विभाग के ईई इंजीनियर मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोशला बाई शिकायत लेकर आई थी। मैने उसे समझाया भी कि यदि लड़के का नाम मस्टर रोल में है तो उसे न्याय जरूर मिलेगा। यदि उसके पास कोई प्रमाण है तो उसे भी दिखाए। लेकिन उसने कोई प्रमाण पेश नहीं किया। कार्यालय स्तर पर मस्टर रोल को कई बार खंगाला गया। लेकिन वह नाम नहीं मिला जिसे वह काम करना बता रही है। महिला कल भी आई थी। मैने कर्मचारियों को मामले को गंभीरता से लेने को कहा ।

                                          मधेश्वर ने बताया कि महिला ने देवांगन बाबू को मारने की धमकी दी है। सबके सामने गाली गलौच भी की है। ईई के अनुसार जब मस्टर रोल में लड़के का नाम ही नहीं है तो नौकरी पर रखने का सवाल ही नहीं उठता है। नौकरी लगाना हमारे अधिकार में नहीं है।

                                                                  पीडब्लूडी के बाबू  देवांगन ने बताया कि अधिकारी के आदेश के बाद हमने कई बार मस्टर रोल को खंगाला। महिला ने जिस नाम का जिक्र किया है उसका नाम मस्टर रोल में नहीं है। जाहिर सी बात है कि उसने मस्टर रोल पर काम ही नहीं किया है। यदि ऐसा होता तो उसका नाम जरूर होता। आज महिला ने उसके साथ गाली गलौच की है। मारने की भी धमकी दी है। देवांगन ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके दस्तावेज को जला दिया गया है। ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि सभी मस्टर रोल आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं।

close