सीएस ने ली 15 अगस्त की तैयारी पर मीटिंग

Shri Mi
3 Min Read

IMG_20160721_191358_518रायपुर।स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्य सचिव विवेक ढांड ने गुरुवार को मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और आकर्षक बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारी करने के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे शुरू होगा। राजधानी स्थित सभी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वान्ह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम प्रातः आठ बजे और अपरान्ह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम शाम चार बजे के पूर्व सम्पन्न कराने के लिए कहा। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह घ्वजारोहण करेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ,एसटीएफ, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, रायपुर नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला, जेल पुलिस, महिला पुलिस बल रायपुर, एनसीसी सीनियर आर्मी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स डिविजन, स्काउट-गाईड बॉयज, स्काउट-गाईड गर्ल्स, एनएसएस बॉयज, एनएसएस गर्ल्स परेड में भाग लेंगी। प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुसार इस वर्ष प्रदेश के बाहर के राज्य झारखंड पुलिस बल की एक टुकड़ी भी मार्चपास्ट में भाग लेगी।

                      मुख्य समारोह में परेड की रिहर्सल 25 जुलाई से प्रारंभ होगी और परेड की फुल डेस रिर्हसल 13 अगस्त को होगी। परेड के मुख्य समारेाह के पश्चात छात्र-छात्राओं का सुरूचिपूर्ण, सांस्कृतिक देशभक्ति से संबंधित समूह गान का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु जूरी का गठन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

                       स्वतंत्रता दिवस समारोह में पदक एवं पुरस्कार वितरित करने वाले विभागों से कहा गया कि पुरस्कार के संबंध में पूरी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भेजते हुए उनकी सूची 31 जुलाई तक कलेक्टर रायपुर को उपलब्ध कराएंगे। सभी विभागों से कहा गया है कि वे अपने विभाग से संगंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की सारगर्भित जानकारी संक्षिप्त में तैयार कर 30 जुलाई तक सामान्य प्रशासन विभाग को भेजते हुए उनकी प्रति जनसम्पर्क विभाग को भिजवाएं।

                    वहीँ जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर टाउनहॉल में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर शाम साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार गुरूघासीदास संग्रहालय स्थित मुक्ताकाशी मंच में होंगे। मुख्य समारोह के आमंत्रण पत्र का वितरण कलेक्टर रायपुर द्वारा किया जाएगा। समारोह स्थल में पार्किग व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, पेयजल, और सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close