संरक्षा गोष्ठी में सुरक्षा उपायों पर चिंतन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160721-WA0251बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मण्डल के विद्युत लोको प्रशिक्षण केन्द्र उसलापुर में आज संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अपर मण्डल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रवि नेवाडे और ट्रेनिंग स्कूल प्राचार्य रसिका सिंह विशेष रूप से उपस्थिति थीं। संरक्षा सलाहकार, स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन ,गेटमैन समेंत 100 रेल कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      संरक्षा संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रजेंटेशन और फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने वर्षाकालीन पेट्रोलिंग के दौरान होने वाली सावधानियों, सिग्नल लाल होने की स्थिति मे सिग्नल का पार होने पर रोक और शंट सिग्नल पर शंटिंग करने की विधि की भी जानकारी दी गयी। ट्रेन का विभाजित होना और चालक दल से  होनी वाली कार्यवाही, गेट सिग्रल को खराब स्थिति मे पार करना, सिग्रल को आंन स्थिति में पार करना ,स्टेशन से प्रस्थान सिग्रल पायलट आउट करते समय ली जाने वाली सावधानियो के बारे में भी बताया गया।

                     संगोष्ठी में अपर मण्डल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने बताया कि हमारा उद्देश्य दुर्घटनारहित गाडी परिचालन करना है। सभी कर्मचारी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।

close