मुस्लिम समाज ने किया अमर अग्रवाल का स्वागत

Chief Editor
3 Min Read

muslimबिलासपपुर।      प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से  भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के बिलासपुर जिलाध्यक्ष पद पर यूसुफ बरकाती की नियुक्ति एवं मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में फैजान खान (सीबू) को नियुक्त किये जाने पर रविवार को  नगर के मुस्लिम समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में प्रदेश के नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री तथा नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय राजेन्द्र नगर पहुंचकर  उनके  प्रति आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने श्री अग्रवाल का फूल माला से  स्वागत किया। नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष यूसुफ बरकाती ने कहा कि, प्रदेश की डाॅ रमन सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। आज की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतो को ध्यान में रखकर भाजपा से जुड़ रहे है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही सबका ख्याल रखने वाली पार्टी है। अभी तक कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यको को सिर्फ अपना वोट बैंक समझकर उनका फायदा उठाती रही है। लेकिन समय और परिस्थितियों के हिसाब से भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज अल्पसंख्यक समुदाय अगर देश एवं प्रदेश में सुरक्षित महसूस कर रहा है, तो सिर्फ भाजपा के कारण …..।कांग्रेस ने कभी भी अल्पसंख्यको का विकास नहीं होने दिया। अब अल्पसंख्यक समुदाय तेजी के साथ भाजपा से जुड़ रहा है। श्री बरकाती ने कहा कि, प्रदेश के मंत्री शहर के  विधायक  अमर अग्रवाल  ने सभी धर्म जाति के लोगों के हित संवर्धन एवं विकास की दिशा में कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आज बिलासपुर में विकास तेजी से हो रहे है। श्री अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश संगठन के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय आभार व्यक्त करता है।

इस मौके पर नगर निगम एल्डरमेन सैय्यद मकबूल अली, वसीम, सज्जु, तौसिफ, सानुल खान, शेख निशार अहमद, शेख बखिरिश, इमरान, नसीमुद्दीन अंसारी, शहरूख, सुलेमान भाई, हासू भाई असलम मेमन, दस्तगीर भाभा, फारूख मेमन, सज्जाद हुसैन, अब्दुल अलिम, राजू भाई, हाजी शमी अहमद, शकील भाई, अकबर भाई, फारूख भाई, फिरोज भाई, मो. शलीम, बैलीम, गुलाम मुस्तफा कादरी, अ.रहीम, वसी भाई, वसीम चैधरी, हाजी जूबैर, मो. यूनुस, शाहिद अंसारी, फैजान शिबू, सहित सीरत कमेटी, मुस्लिम प्रगतिशील मंच, रजा कमेटी, मेमन जमात, ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close