युवक ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cimsबिलासपुर—फास्टरपुर पुलिस चौकी के कंचनपुर में आपसी विवाद में युवक ने एक वरिष्ठ नागरिक को तब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद 302 का मामला दर्ज कोर्ट में पेश कर दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

फास्टरपुर पुलिस चौकी के कंचनपुर में पानी भरने जा रहे एक वृद्ध पर गांव के ही युवक ने पीछे से तब्बल से हमला कर दिया। घटना के बाद लालजी धृतलहरे की सिम्स पहुंचने के पहले ही रास्ते में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि पचपन साल के लाल जी पिता मंगल दास धृतलहरे एक दिन पहले मवेशियों को चराने खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही कुंवर सिंह मोटर सायकल से घर की तरफ जा रहा था। लाल जी की उससे रास्ते में गाली गलौच हुई। इसके बाद कुंवर सिंह गाड़ी रखने घर चला गया।

कुछ घंटे बाद कुंवर सिंह बदला लेने के लिए घर से तब्बल लेकर आया। हैन्डपम्प में पानी भरने जा रहे लाल सिंह पर पीछे से हमला कर दिया। घायल लाल जी की सिम्स लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार लाल जी के चार बेटे है। दो बेटे कानपुर में रहते है। एक बेटा बिलासपुर में पढाई करता है। लालजी का छोटा बेटा मां को लेने बिलासपुर आया हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस ने कुंवर सिंह ओगरे को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया है।

close