बिलासपुर—महिला के साथ अश्लील हरकत और टिप्पणी करने वाले डाक्टर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। सब्जी खरीदने के दौरान परिचित के डाक्टर ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला अपने पति के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी डाक्टर के खिलाफ तीन दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
महिला ने बताया कि सुमंगल अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर विशाल कल्वानी ने उसके साथ अश्लील हरकत और भद्दी टिप्पणी की है। उस समय डॉक्टर के साथ उसका दोस्त आनंद कोल्हेर भी था। इस बीच पति को देख दोनों फरार हो गये। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ की धारा 354 दर्ज कर डॉक्टर विशाल कल्वानी और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस को फरार डॉक्टर और उसके दोस्त का कोई सुराग नही मिला है। मामले में पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।