बिलासपुर रेल मण्डल का फाइव मिनट अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

R_CT_RPR_545_26_rail_budjet_VIS3_VISHAL_DNGबिलासपुर— आपरेशन पाइव मिनट आपरेशन के तहत रेल प्रशासन ने 5 मिनट के अन्दर टिकट दिए जाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभइयान के तहत बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों में त्वरित टिकट देने के लिए पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों में एसटीबीएस और शहरों में जेटीबीएस के जरिए यात्रियों को टिकट देने का फैसला किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मालूम हो कि गाडियों के आने-जाने के समय टिकट काउंटरों में भारी भीड़ जमा हो जाती है। जिसके चलते यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देखने में आया है कि यात्री बिना टिकट लिए ही यात्रा पर निकल जाते हैं। कभी कभी हालात ऐसे भी बन जाते हैं कि यात्री बिना रिटर्न लिए टिकट लेकर ट्रेन पकड़ने दौडता है।

                  बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों की मद्देनजर पाइव मिनट अभियान चलाने का एलान किया है। अभियान के तहत टिकटिंग कार्यप्रणाली को तेज करने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ कम समय में टिकट देने को कहा गया है। बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग ने मंडल के 26 स्टेशनों में व्यस्तम समय के दौरान अनारक्षित टिकट विक्रय के लिए अतिरिक्त टिकट काउण्टर खोलने की अनुमति दी है। रेल प्रशासन के अनुसार पाइव मिनट अभियान से यात्रियों को टिकट सहजता से उपलब्ध होगा। साथ ही रेल प्रशासन को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों को अतिरिक्त परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा।

रेलकर्मियों का सम्मान

बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 32 रेलकर्मियों का सेवामुक्त होने पर सम्मान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में  आयोजित समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को आर.गणेश, वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी ने समस्त भुगतान चेक, प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दो कर्मचारियों ने व्हीआरएस लिया है। इसके अलावा तीन कर्मचारियों के आकस्मिक मौत के बाद उनके समस्त भुगतान का चेक, प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात परिजनों को दिए गए।

समारोह के दौरान सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ए.सोरेन, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मुख्य कल्याण निरीक्षक, श्री होरो, जी.आर.सुब्रमणियम और कल्याण निरीक्षक उपस्थित थे।

close