आदतन बदमाश की गाड़ी और हथियार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160801-WA0302बिलासपुर— सिविल लाइन पेट्रोलिंग पुलिस ने आदतन बदमाश की गाड़ी से तेज धार वाला हथियार बरामद किया है। पुलिस ने टाटा सफारी समेत धारदार हथियार को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी आदतन बदमाश मैडी की है।  जिसे गजेन्द्र सिंह चला रहा था। गजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका पिता रायगढ़ बटालियन में उप निरीक्षक के पद पर हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सिविल लाइन पेट्रोलिंग टीम ने फर्राटा भर रही एक सफारी को राजीव गांधी चौक के पास धर दबोचा। गाड़ी आदतन बदमाश मैडी की बतायी जा रही है। उस समय गाड़ी को गजेन्द्र सिंह चला रहा था। गजेन्द्र सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि उसका पिता रायगढ़ में बटालियन उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

                     पेट्रोलिंग टीम ने शक होने पर वाहन और चालक पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पास गाड़ी के कोई कागजात नहीं है। वह सफारी को किसी दोस्त का होना बताया। सख्ती से पूछताछ के बाद गजेन्द्र ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आया था। पुलिस को छानबीन के दौरान वाहन से धारदार हथियार मिला है।

                              पुलिस के अनुसार टाटा सफारी के कागजात हितेन्द्र सिंह राधिका विहार के नाम पर है। कुछ समय पहले जरहाभाठा निवासी आदतन बदमाश मैडी ने खरीदा था। लेकिन अभी तक नाम ट्रांसफर नहीं हुआ है। छानबीन के दौरान पुलिस ने वाहन से धारदार हथियार जब्त किया है। वाहन और धारदार हथियार को जब्त कर गजेन्द्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Share This Article
close